पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अखिलेश ने केंद्र सरकार घेरा, कहा- इन मंत्रालय को कर देना चाहिए तत्काल भंग
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अखिलेश ने केंद्र सरकार घेरा, कहा- इन मंत्रालय को कर देना चाहिए तत्काल भंग
लखनऊ, 09 अप्रैल: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस, के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें सभी महंगी हो गई है, जिसने आम आदमी की कमर को तोड़ दिया है। तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यत्र व यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।
Recommended Video

पेट्रोल-डीजल में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी पर अखिलेश ने केंद्र सरकार को घेरा
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर चुटकी लेते हुए पूछा है कि बीजेपी इस पर होर्डिंग कब लगा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार (09 अप्रैल) रसोई गैस और पेड्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर ट्वीट किया है। साथ ही एक न्यूज़ चैनल की तस्वीरे पोस्ट की है, जिस पर लिखा है कि, 'दुनिया में सबसे महंगी एलपीजी खरीद रहे हैं भारत के लोग'।
ईंधन से निर्धन करने का लगाया आरोप
अपने ट्वीट में अखिलेश ने केंद्र सरकार पर जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन का आरोप भी लगाया। अखिलेश ने लिखा,
ईंधन के बेतहाशा बढ़ते दामों पर जब न कोई सरकारी नियंत्रण, न शासन, न प्रशासन, न प्रबंधन, न ही नियमन है और अगर सब कुछ बाज़ार के हवाले ही है तो फिर पेट्रोल, डीज़ल, गैस का मंत्रालय किसलिए। इस मंत्रालय को तत्काल भंग कर देना चाहिए! भाजपाई-महंगाई जनता को निरंतर ईंधन से निर्धन कर रही है।

'नसीबवाली' उपलब्धि के होर्डिंग कर लगा रही है?
इससे पहले भी महंगाई को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा,
भाजपाई महंगाई ने बनाया कीर्तिमान! एलपीजी दुनिया भर में सबसे महंगी व पेट्रोल ने तीसरे सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड बनाया। भाजपा इस "नसीबवाली" उपलब्धि के होर्डिंग कब लगा रही है?

पीएम के बयान पर ली चुटकी
अपने इस ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर चुटकी ली। दरअसल, पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें सस्ती हो गई थीं। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा था कि विपक्ष कह रहा है कि मोदी नसीब वाला है। यदि मोदी के नसीब से आपकी जेब में कुछ रुपए बचते हैं तो इससे अच्छा क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications