अमित शाह के UP दौरे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- जनता लखीमपुर की जीप में निकालेगी पराजय जुलूस
अमित शाह के UP दौरे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- जनता लखीमपुर की जीप में निकालेगी पराजय जुलूस
लखनऊ, 12 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनावों को देखते हुए बड़े नेताओं के यूपी में दौरे शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वाराणसी पहुंचेंगे और पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। शाह के दौरे से पहले सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा, 'उप्र की जनता लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी।'

बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दूसरी बार 12 नवंबर को यूपी के दौरे पर आ रहा है। शाह के दौरे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा,
यूपी में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है, इसीलिए हर हफ़्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है। उप्र में भाजपा की हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही उप्र में भाजपा के नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे। उप्र की जनता लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी।
बता दें, लखनऊ में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। तो वहीं, आज शाह वाराणसी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। इस बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे।
बता दें, 29 अक्टूबर को अमित शाह ने लखनऊ से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि योगी आदित्यनाथ ही आगामी चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। अमित शाह ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव जिसे हमे मोदी जी के नेतृत्व में जीतना है, उसकी नींव उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में रखी जाएगी। मैं यूपी के लोगों को बताना चाहता हूं कि अगर आप चाहते हैं कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनें तो 2022 में आपको योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा, सिर्फ तभी देश का विकास हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications