अखिलेश यादव बोले-वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं। एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे है। ये गरीब किसानों के साथ धोखा है।

पूर्व सीएम अखिलेश के कर्ज माफी को छलावा कहने की ये है वजह
उत्तर प्रदेश चुनान के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि वो किसानों का कर्ज पहली कैबिनेट में माफ कराएंगे। मोदी ने किसानों का करीब 60 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ करने का वादा किया था। प्रदेश में करीब दो करोड़ 15 लाक लघु तथा सीमान्त किसानों पर करीब 62 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसे माफ करने का वादा लगातार किया गया।
आज बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कई कर्जमाफी तो की लेकिन उसमें कई शर्ते लगा दी हैं। 62 हजार करोड़ की जगह 30 हजार 729 करोड़ की कर्जमाफी की मंजूरी योगी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद हुई है, जो वादे के हिसाब से आधी है।
कर्जमाफी में कई शर्ते भी हैं। सरकार के मुताबिक कर्ज माफी का फायदा लघु सीमांत किसानों को मिलेगा। गेहूं, धान, कीटनाशक और खाद के लिए लिया कर्ज ही माफ होगा। फसली कर्ज के अलावा कोई कर्ज माफ नहीं होगा। एक लाख से ज्यादा का कर्ज माफ नहीं होगा। इन सब बातों से परे भाजपा नेताओं ने चुनाव से पहले सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की बात कही थी।
ऐसे में एक तरफ जहां विपक्ष इसे भाजपा की वादाखिलाफी कह रहे हैं, तो वहीं कई किसान नेता भी इसे किसानों के साथ छल बता रहे हैं।
आपको बताते चले कि यूपी सरकार ने किसानों का 36,359 करोड़ रुपए (एनपीए समेत) का लोन माफ किया गया है। इस लोन माफी का फायदा लघु सीमान्त किसानों को मिलेगा। इस लोन माफी का फायदा 2.15 करोड किसानों को मिलेगा। गेहूं, धान, कीटनाशक और खाद के लिए लोन लेने वाले किसानों को इस लोन माफी का फायदा मिलेगा। इसके तहत सिर्फ 1 लाख रुपए तक का लोन माफ होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को लोन माफी वित्त वर्ष 2016-17 के लिए यह कर्ज माफ किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications