राजभर के ' दो जातियां पीती हैं शराब' बयान पर अखिलेश यादव ने क्या कहा

लखनऊ: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों के कारण पार्टी के लिए मुसीबतें पैदा करते रहते हैं। कल वाराणसी में शराब पीने को लेकर जिस प्रकार से यादव और राजपूतों का नाम लिया, अब इसपर प्रतिक्रियायें आने लगी हैं। कल ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि यादव और राजपूत सबसे अधिक शराब का सेवन करते हैं क्योंकि ये इनका पुश्तैनी कारोबार है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसपर हमला बोला है।

akhilesh yadav counters after rajbhar statement over yadavs and rajputs

राजभर के बयान पर अखिलेश यादव का ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, 'केवल शराब ही क्यों गांजा-चिलम, ताड़ी, तम्बाकू,चरस,अफ़ीम की पुड़िया और अहंकार के खिलाफ भी आंदोलन होने चाहिए। ये नशे भी तो आजकल खूब चल रहे हैं। नशा लोग करते हैं, कोई जाति नहीं। अखिलेश यादव का बयान राजभर के बयान के बाद आया है जिसमें यादव और राजपूत लोगों को कहा था कि ये लोग सबसे अधिक शराब का सेवन करते हैं।

वाराणसी में कल ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि यादव और राजपूत सबसे अधिक शराब का सेवन करते हैं क्योंकि ये इनका पुश्तैनी कारोबार है। राजभर ने अन्य जातियों के लोगों द्वारा भी शराब का सेवन करने की बात कही थी। राजभर ने कहा था कि उनकी जाति के लोगों पर भी शराब अधिक पीने का आरोप लगता रहता है। बता दें कि ओमप्रकाश राजभर काफी समय से बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी की मांग करते रहे हैं। राजभर कहते हैं कि शराबबंदी से देश और समाज का फायदा होगा।

इसके पहले राजभर ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं पर हमला बोला था और कहा था कि यूपी में बीजेपी के लोग सरकार बनाकर अपना सीना ठोंक रहे हैं, ऐसा तभी हुआ जब प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और बसपा से खुश नहीं थी। जनता ने हमें अच्छे कामों के लिए चुना है, लेकिन हमनें अभी तक जनता के लिए क्या अच्छा काम किया है? हो सकता है कि आने वाले समय में जनता को भाजपा से भी अच्छा कोई विकल्प मिल जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+