महंगे डीजल पेट्रोल पर योगी के मंत्री के अजीबोगरीब बयान पर अखिलेश ने साधा निशाना

लखनऊ। महंगे हो रहे डीजल पेट्रोल की मार से उत्तर प्रदेश अछूता नहीं है। यहां भी आम लोग और व्यापारियों पर इसका भारी असर हुआ है। इसकी एक बानगी मुरादाबाद में देखने को मिली जहां फल विक्रेताओं ने दर्द बयां करते हुए कहा कि एक तरफ वे ऊंचे दामों पर खरीद रहे हैं, दूसरी तरफ खरीदार नहीं मिलने से कम भाव में बेचना पड़ रहा है। डीजल पेट्रोल महंगा होने से लोगों की खरीदने की शक्ति पर जहां असर देखने को मिल रहा है वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अभी भी बहुत कम हैं। जालौन में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 95 प्रतिशत लोगों को डीजल पेट्रोल की जरूरत ही नहीं है। मंत्री के इस अजीबोगरीब बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधा है।

योगी के मंत्री ने क्या कहा था?

योगी के मंत्री ने क्या कहा था?

योगी सरका के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। आप 2014 से पहले का आंकड़ा ले लीजिएगा और आज का आंकड़ा ले लीजिएगा...मोदी जी और योगी जी की सरकार बनने के पहले प्रति व्यक्ति आय क्या थी और आज क्या है? प्रति व्यक्ति आय पिछले सात सालों के अंदर दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल और बिजली की सप्लाई सरकार कर रही है। आज चंद मुट्ठीभर लोग फोर व्हीलर से चलते हैं जिनको पेट्रोल की उपयोगिता है। आज समाज में 95 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनको पेट्रोल की जरूरत नहीं है। प्रति व्यक्ति आय की तुलना करेंगे तो उत्तर प्रदेश और देश में मूल्य बहुत कम बढ़े हैं। प्रति व्यक्ति आय की तुलना में दाम अभी भी बहुत कम हैं।

अखिलेश ने कहा- 95 प्रतिशत जनता को भाजपा की जरूरत नहीं

अखिलेश ने कहा- 95 प्रतिशत जनता को भाजपा की जरूरत नहीं

मंत्री के अजीबोगरीब बयान पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 95 प्रतिशत जनता को भाजपा की जरूरत नहीं है। ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के भाजपाई मंत्री जी ने कहा कि महंगे पेट्रोल से आम जनता को फर्क़ नहीं पड़ता क्योंकि 95% जनता को पेट्रोल की ज़रूरत नहीं है। अब मंत्री जी को भी नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उनको पैदल कर देगी। सच्चाई तो ये है कि 95% जनता को भाजपा की ज़रूरत नहीं है। दूसरे ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, हज़ार का सिलेंडर बन गया है स्टूल, झूठ के फूल की नहीं दोहराएंगे भूल, यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

प्रियंका गांधी ने लिखा- 97 प्रतिशत परिवारों की आय घटी

प्रियंका गांधी ने लिखा- 97 प्रतिशत परिवारों की आय घटी

महंगे डीजल पेट्रोल पर मोदी सरकार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी वार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 97 प्रतिशत परिवारों की आय घट गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+