एक साथ 2 विधायकों के इस्तीफे से भड़के अखिलेश, भाजपा पर निकाली भड़ास
यूपी में सपा के विधायकों के टूटने के बाद भड़के अखिलेश यादव, बोले जनता सब देख रही है, यह राजनीतिक भ्रष्टाचार है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा पर भड़क गए हैं, उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर यूपी तक भाजपा राजनीतिक भ्रष्टाचार में लगी हुई है, जनता सब देख रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले लोगों को बहला-फुसलाकर भटका रहे हैं, ये लोग जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं कि वह समय से पहले अपने लोगों को विधान परिषद भेज सके। अखिलेश ने कहा कि बुक्कल नवाब से मैं यह कहना चाहता हूं कि आखिर क्यों आप भाजपा के लोगों को जनता के बीच जाने से रोकना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश के बाद मायावती के घर में फूट, दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा

जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता
अखिलेश ने कहा कि बुक्कल नवाब हमारी पार्टी के बहुत पुराने नेता है, मैं अभी तोक उनसे ईद पर मिलकर या था, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनके भीतर इतना बड़ा बदलाव आ गया है। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस बात की जानकारी मिली तो मैंने उनसे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन पता चला कि वहीं व्यस्त हैं। बुक्कल नवाब पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर वह कहीं कैद नहीं हुए होंगे तो वह कोशिश करेंगे यह जानने की कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनका मन बदल गया। वहीं अन्य विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जो जाने वाला है उसको कोई नहीं रोक सकता है।
Recommended Video


डीएनए की बात करने वाले एनडीए में चले गए
बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद अखिलेश ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि डीएनए में भी डी एन ए और एनडीएम में भी डी है एन है ए है। अब डीएनए की बात करने वाले एनडीएम में चले गए हैं, बिहार से लेकर यूपी तक भाजपा राजनीतिक भ्रष्टाचार में लगी हुई है, जनता सब देख रही है।

केंद्र को जवाब देना होगा
केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसान गरीब, माताएं, बहनों, छात्र, नौजवानों सबको कह रहे थे कि सारा कर्ज माफ कर देंगे, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे, इन लोगों को बताना होगा कि देश को कितना आगे ले गए हैं।हम सबसे अच्छे संबंध रखते हैं।

हमारे संबंध सबसे अच्छे
भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम दावत करेंगे तो किसी भी गलत व्यक्ति को नहीं बुलाएंगे, हमें नहीं पता था कि ये लोग न्योता देकर ऐसा काम करते हैं। वहीं महागठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि मैं यह कहता हूं कि ये जो समझौते वाली बात है मैं आपको इतना बता दूं कि हम राजनीति में हैं हम संबंध सबसे अच्छे रखते हैं। कब किससे सहयोग लेना पड़ता है ये जरूरी नहीं है कि हम आपको बताएं।












Click it and Unblock the Notifications