स्वरा भास्कर-फहद अहमद की शादी में पहुंचे अखिलेश यादव, पोस्‍ट पर लोग कर रहे ये कमेंट

स्‍वरा भाष्‍कर ओर फहद अहमद की शादी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी पहुंचे और उन्‍होंने नववाहित जोड़े को बधाई दी।

swarabhasker

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भाष्‍कर ने अपने लवर फहद अहमद से कुछ सयम पहले कोर्ट मैरिज की थी। वहीं गुरुवार को स्‍वरा फहाद ने गुरुवार को पारंपरिक शादी की। शादी के पहले हल्‍दी मेंहदी की रस्‍में हुई और धूमधाम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी हुई। स्‍वरा और फहद की शादी में उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव भी पहुंचे।

aewaramarrige

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्‍वरा और फहद की शादी में पहुंच कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। स्‍वरा फहद की शादी में कव्‍वाली का भी आयोजन किया जिसका आनंद दोनों पक्षों के मेहमानों ने लिया।

बता दें एक्‍ट्रेस स्‍वरा भाष्‍कर ने जिस शख्‍स से शादी की है वो फहद अहमद सपा नेता हैं, और अखिलेश यादव के काफी करीबी भी हैं। फहद अपनी शादी में काले रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं उनकी नई नवेली एक्‍ट्रेस पत्‍नी स्‍वरा भाष्‍कर ने मेंहदी कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्‍वरा और फहद को बधाई देते हुए उनकी फोटो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की थी । उन्‍होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!

अखिलेश यादव की इस पोस्‍ट पर लोग जमकर बधाई दे रहे हैं । वहीं कुछ यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है

एक सपा सपोर्टर ने लिखा आप की ये मुबारकबाद वाली ट्वीट देखकर अंधभक्तों के सीने पर सांप लोट गया होगा आदरणीय।

वहीं कई यूजर दोनों की शादी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं क्‍योंकि फहद के एक दो सोशल मीडिया पोस्‍ट पर स्‍वरा भाष्‍कर ने शुरूआत में तारीफ करते हुए भाई लिखा था।

वहीं जब उनकी शादी हो गई है तो यूजर्स स्‍वरा को ट्रोल कर रहे हैं। सोश्‍ल मीडिया शेयर की गई दोनों की शादी की फोटो पर लोग अजीब- अजीब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भाई बहन को शादी की शुभकामनाए @ReallySwara
के बच्चे को भी पापा को ही मामा कहने की एडवांस में शुभकामना'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जहां राह वहां चाह ,एक खातून तो कई दिनों से जन्नत जैसी जिंदगी पाने के सपने देख रही थी , अल्लाह ने उसकी मन्नत कबूल कर ली। इसके अलावा कई यूजर्स इसे लव जिहाद बताते हुए भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+