सपा में अब फूटा हार का गुस्सा, अखिलेश यादव ने बदला लेने की खातिर युवाओं को किया आगे

चूंकि आगे 2019 लोकसभा का चुनाव होना है और उसके लिए सपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसीलिए पुराने जिला अध्यक्षों की छुट्टी कर नए युवाओं को मौका दिया गया है।

इलाहाबाद। यूपी में संपन्न हुए निकाय चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन ना कर पाने वाले सपा के जिला अध्यक्षों की छुट्टी कर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने अपने जिला संगठन में बड़ा फेरबदल किया है और 12 जिलों के जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं। दरअसल इस बदलाव के पीछे निकाय चुनाव में जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन है। उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाने के कारण जिलाध्यक्षों को अपना पद गंवाना पड़ा है। चूंकि आगे 2019 लोकसभा का चुनाव होना है और उसके लिए सपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बदलाव वाले आदेश जारी कर दिए हैं और अब नई कार्यकारिणी जिला की बागडोर संभालेगी।

कहां के बदले जिला अध्यक्ष?

कहां के बदले जिला अध्यक्ष?

समाजवादी पार्टी ने जिन जिला और महानगर अध्यक्षों को बदला है उनमें इलाहाबाद मंडल का प्रतापगढ़ जिला सबसे पहले है। यहां सपा के हाथ से सीटे खिसकने पर बदलाव किया गया। आखिरी समय में जिलाध्यक्ष द्वारा टिकट बदलने के दबाव और हार से नाराज नेतृत्व ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। नए जिला अध्यक्ष राम सिंह पटेल पहले विधायक रह चुके हैं और अखिलेश यादव के खास करीबी माने जाते रहे हैं। युवा होने के साथ-साथ इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश और डिंपल यादव की चुनावी रैलियों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके कारण ही इन्हें अब प्रतापगढ़ जिले की बागडोर दी गई है। अखिलेश यादव द्वारा किए गए सपा जिलाध्यक्षों के पदों में बदलाव में युवाओं को वरीयता दी गई है, जिसे भुनाने के लिए अब अगले चुनाव का सपा जरूर इंतजार करेगी। जबकि इसके अलावा आगरा महानगर, कानपुर महानगर, कानपुर ग्रामीण, जौनपुर, बलिया, सुल्तानपुर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर

किसे मिला पद?

किसे मिला पद?


1 - प्रतापगढ़

भैया राम पटेल की जगह राम सिंह पटेल जिलाध्यक्ष बने।

2- मुजफ्फरनगर महानगर
मोहम्मद वसी अंसारी एडवोकेट महानगर अध्यक्ष बनाए गए।

3 - नोएडा
फकीर चंद नागर की जगह वीर सिंह यादव जिला अध्यक्ष बने।

4 - मुरादाबाद महानगर
सूर्य हसन पाशा की जगह मुन्नू कुरैशी महानगर अध्यक्ष बने।

5 - मुरादाबाद जिला
हाजी इकराम कुरैशी की जगह राजीव सिंहल जिला अध्यक्ष बने।

6 - सुल्तानपुर
राम सहाय यादव की जगह रघुवीर यादव जिलाध्यक्ष बने।

बदलाव में ये भी शामिल

बदलाव में ये भी शामिल

7 - बलिया
यशपाल सिंह की जगह संग्राम सिंह यादव जिलाध्यक्ष बने।

8 - जौनपुर
राज नारायण की जगह लाल बहादुर यादव जिलाध्यक्ष बने।

9 - सहारनपुर
जगपाल दास गुर्जर की जगह रुद्रसेन जिला अध्यक्ष बनाया बने।

10 - कानपुर ग्रामीण
महेंद्र सिंह यादव की जगह राघवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष बने।

11 - कानपुर महानगर
फजल महमूद की जगह मोहम्मद मुईन महानगर अध्यक्ष बने।

12 - आगरा महानगर
रहीसुद्दीन के जगह वाजिद निसार महानगर अध्यक्ष बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+