तो इस वजह से 'डॉन' के सपोर्ट में उतरी हिंदू महासभा, खेलना चाहती है साथ में होली
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट परिसर में आज हिंदू महासभा के लोगों ने डॉन के समर्थन में नारे लगाए और महामहिम को ज्ञापन सौंपा। महासभा के सदस्यों का कहना था कि डॉन छोटा राजन हिंदू है और तिहाड़ जेल में उसे रखकर टॉर्चर किया जा रहा है। हिन्दू होने की वजह से ही उसपर इतने जुल्म ढाए जा रहे हैं। इस दौरान हिंदू समहासभा के लोगों ने दाउद इब्राहिम मुर्दाबाद के नारे लगाए।

मंगलवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक दाऊद इब्राहिम मुर्दाबाद के नारों ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल में बद छोटा राजन के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देने के लिए पहुँचे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचते ही हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और दाऊद इब्राहिम के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे ,अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु जोशी का कहना हैं कि आगामी होली तिहाड़ जेल मैं छोटा राजन के साथ मनाने जा रही हैं। उनका मानना हैं कि छोटा राजन हिन्दू वादी हैं और उनके खिलाफ फर्जी तरीके से आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उनका कहना था कि अखिल भारत हिन्दू महासभा उनके साथ खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications