Maha Kumbh 2025 में दातून बेचकर स्टार बना जौनपुर का आकाश! बिना निवेश कमाया लाखों, अब पहुंचा Soni TV के मंच पर
Maha Kumbh 2025 Success Story: महाकुंभ में यूपी के जौनपुर के आकाश यादव ने अपनी अनोखी कहानी से सबको हैरान कर दिया है। दातून बेचकर चर्चा में आए आकाश को सोनी टीवी के फेमस शो 'डांस का महामुकाबला' में आमंत्रित किया गया है। आकाश की यह यात्रा बेहद प्रेरणादायक और संघर्ष से भरी रही है।
इस बार के महाकुंभ ने कई अनजान चेहरों को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर छाए इन चेहरों में हर्षा रिछारिया, मोनालिसा और आईआईटी बाबा जैसे नाम शामिल हैं। अब इसी कड़ी में आकाश यादव का नाम भी जुड़ गया है। आकाश ने महाकुंभ में दातून बेचकर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से सोनी टीवी तक का सफर तय किया।

आकाश यादव जौनपुर के मड़ियाहू कस्बे से ताल्लुक रखते हैं। दातून बेचते हुए उन्होंने महाकुंभ में लाखों रुपए कमाए और अपने अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। उनकी सरल भाषा और बोलने के तरीके ने शो के जजों मिथुन चक्रवर्ती और मलाइका अरोड़ा को भी प्रभावित किया। मड़ियाहू से महाकुंभ और फिर 'डांस का महामुकाबला' तक की उनकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।
गर्लफ्रेंड की सलाह से बदली जिंदगी
सिर्फ 19 साल के आकाश ने बिना किसी निवेश के दातून बेचकर लाखों की कमाई की। महाकुंभ में पहुंचते ही पहली रात में उन्होंने 12 हजार रुपए कमाए और पूरे दिन में यह आंकड़ा तीस हजार तक पहुंच गया। बिना इन्वेस्टमेंट वाले इस बिजनेस ने आकाश के सपनों को पंख दे दिए और उन्हें बड़ी कामयाबी की ओर अग्रसर किया।
डांस के मंच पर अपनी कहानी सुनाते हुए आकाश ने बताया कि वह घर पर बेरोजगार बैठे थे। तभी उनके पिता ने उन्हें मुंबई आने और काम करने की सलाह दी। आकाश ने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड को बताई तो वह भावुक हो गई और आकाश को महाकुंभ में जाकर कोई बिजनेस करने का सुझाव दिया।
बिजनेस के लिए नहीं थे पैसे
जब आकाश ने कहा कि उसके पास बिजनेस के लिए पैसे नहीं हैं, तो गर्लफ्रेंड ने उन्हें बिना निवेश वाला बिजनेस आइडिया दिया। उसने सलाह दी कि महाकुंभ में नीम की दातून बेचें। गर्लफ्रेंड की बात मानकर आकाश महाकुंभ पहुंचे और वहां पहली ही रात में 12 से 13 हजार रुपए कमा लिए। पांच-छह दिनों में उन्होंने 35 से 40 हजार रुपए कमा लिए।
इस कमाई से आकाश ने नया मोबाइल खरीदा और अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कपड़े व मां के लिए साड़ी भी खरीदी। बिना निवेश के इतने बड़े मुनाफे ने आकाश के सपनों को नई ऊंचाई दी और उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
शो के मंच पर छाया आकाश का अनोखा अंदाज
'डांस का महामुकाबला' के मंच पर आकाश ने अपनी कहानी को इतने अनोखे अंदाज में सुनाया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, रैमो डिसूजा, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा भी हैरान रह गए। उन्होंने आकाश की सरलता और उसकी गर्लफ्रेंड के प्रति वफादारी की खूब तारीफ की।
आकाश ने मंच पर बताया कि आज के समय में जहां लोग धोखा दे रहे हैं, वहां उनकी गर्लफ्रेंड ने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि "आजकल की लड़कियां अपने बाबू को धोखा देती हैं, लेकिन मेरी बाबू ने असफलता में भी मेरा साथ दिया।" इस ईमानदारी और सच्चाई ने दर्शकों का दिल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications