'नरेंद्र मोदी-महिला विरोधी' के बैनर लगाकर बेड़ियां पहन दिल्ली पैदल निकली ये महिला

आगरा। ताजनगरी आगरा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला विरोधी बताते हुए एक होर्डिंग लगाने के बाद चर्चा में आई एक महिला हाथ पैरों में बेड़ियां और माथे पीकर काली पट्टी बांध कर महिला आरक्षण की मांग को लेकर पैदल दिल्ली के लिए निकली है। महिला का कहना है कि वो तीन साल से लगातार प्रदर्शन कर रही है पर सरकारों को कोई असर नही पड़ा है। इसलिए यह उनकी अंतिम यात्रा है और अब वो लगातार आंदोलन करेंगी और चाहे कुछ हो जाये घर उनकी लाश ही वापस आएगी। फिलहाल महिला का होर्डिंग नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है।

agra woman protest against Pm narendra modi

पैरों से लेकर सर तक बेड़ियों में जकड़ी यह महिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे की रहने वाली प्रीति शर्मा है। यह श्री ख्याली राम जनकल्याण मेमोरियल शिक्षा सेवा समिति नाम से ट्रस्ट चलाती हैं। उन्होंने 2016 से 2018 तक चार बार जंतर मंतर पर धरना,पीएम हाउस का घेराव,हावड़ा ट्रेन रोकने और लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान में 5 दिन तक भूख हड़ताल की है। उनकी मांग देश मे महिला आरक्षण लागू करने की है।

बीती रात भगवान टाकीज चौराहे पर मोदी को महिला विरोधी बताते हुए एक होर्डिंग लगाने के बाद अचानक इनकी चर्चा पूरे आगरा में हो रही है। आज इन्होंने शिकोहाबाद से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। इनकी मांग है कि देश मे महिला आरक्षण लागू किया जाए। पूर्व में प्रदर्शन के बाद भी मोदी और योगी को कोई फर्क नही पड़ा है और इस बार आधी आबादी उन्हें वोट नही देगी। उन्होंने बताया कि यह उनकी आखिरी यात्रा है और अब उनकी लाश ही घर वापस जाएगी वरना वो यू ही लड़ते लड़ते जान दे देंगी। नगर नगम द्वारा उनकी होर्डिंग हटाने पर उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये वो होर्डिंग हटाये या गोली मार दे पर लड़ाई जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+