सोशल मीडिया पर लड़के का 'करोड़पति टशन' देखकर लड़की को हुआ प्यार, शादी के बाद असलियत देख थाने पहुंचा मामला

Agra News: सोशल मीडिया में लोग किस कदर झूठ का चादर ओढकर रहते हैं और उसे कुछ सच भी मान लेते हैं। ऐसी ही एक बानगी ताजनगरी आगरा से सामने आई है। जहां इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक युवक का टशन देखकर युवती उसको दिल दे बैठती है। इसके बाद जब शादी के बाद उसको असलियत पता चलती है तो मामला थाने जा पहुंचा।

यूपी से ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां सोशल मीडिया पर लड़के की तस्वीरें बीएमडब्ल्यू कार के साथ देखकर पहले लड़की ने उससे दोस्ती की और फिर बातचीत आगे बढ़ने के बाद दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि बात शादी तक जा पहुंची।

Agra News

शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंची तो मानो उसके पैरो तले जमीन खिसक हुई हो। नवविवाहिता लड़की को पता लगता है कि उसका पति कोई रईस नहीं बल्कि सामान्य परिवार से आता है और ना तो उसके बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार है और ना ही विदेश में 3 लाख रुपए महीने की जॉब।

असलियत जानने के बाद खुद को ठगी महसूस करने वाली लड़की के परिवार ने अब ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। इधर, इस मामले की चर्चाएं पूरे इलाके में हो रही है।

ग्वालियर के लड़के से हुआ प्यार

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला लड़का और आगरा की लड़की के बीच सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। फिर फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी से पहले लड़के ने बताया था कि उसके पास बीएमडब्ल्यू कार है और वो कनाडा में नौकरी करता है। यहां तक लड़के ने अपनी सैलरी 3 लाख रुपए महीना बताई।

सोशल मीडिया लाइफ ने दिया धोखा!

इतना ही नहीं लड़के ने हवाबाजी करने के लिए सोशल मीडिया पर लग्जरी गाड़ियों के साथ अपनी फोटो डाल रखी थी। जिसको देखते हुए लड़की को भी लगा कि वो सब सच है। इसके बाद आरामदायक जीवन की चाह में दोनों के परिवालों ने रजामंदी से 8 महीने पहले शादी कर दी।

लड़का फरार, लड़की लौटी मायके

अब कहानी में यहां से ट्वीस्ट आता है कि शादी के बाद जब लड़की अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची तो लड़के की 'हवाबाजी' की सारी कहानी झूठी निकली। अपनी फर्जी पकड़ने जाने के बाद लड़का विदेश में काम करने का बहाना बनाकर वहां से भाग गया, इधर कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद लड़की की आखिरकार मायके लौट आई।

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा विवाद

अब अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी के बाद युवती ने आगरा के थाना सदर बाजार में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने विवाद को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है। जहां लड़की ने साफ कह दिया कि वो उस लड़के के साथ नहीं रह सकती। ऐसे में अब अगली तारीख पर काउंसलिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+