करवाचौथ पर शॉपिंग के लिए नहीं दिए रुपये तो शादीशुदा महिला ने पुलिस बुलाकर प्रेमी को उठवाया

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ पिछले तीन सालों से रह रही एक शादीशुदा महिला ने उस वक्त 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली जब उसके प्रेमी ने उसे करवाचौथ के लिए रुपये देने से इन्कार कर दिया। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने के गई जहां दोनों के परिजन भी पहुंचे और सुलह के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इस मामले में किसीा पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई।

agra after not giving the money for the preparation of celebrating karwachauth woman called police

मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से हाथरस की रहने वाली है। उसकी शादी आज से लगभग 10 साल पहले एक ऑटो चालक से हुए थी। अपने पति के साथ दस साल बिताने के दौरान उसके तीन बच्चे हुए लेकिन बाद में महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास आ गई और और पिछले तीन साल से उसी के साथ रह रही है। प्रेमी के साथ रहते हुए उसे एक बच्चा हुआ था। गुरुवार को महिला ने प्रेमी पर आरोप लगाया कि उसने जब उससे गुरुवार को करवाचौथ की खरीदारी के लिए रुपये मांगे तो प्रेमी ने मना कर दिया और मारपीट की। मारपीट से क्षुब्ध महिला ने पुलिस को फोन कर दिया जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी और महिला को थाने ले गई। वहां पर दोनों पक्षों के परिजनों पर दोनों में सुलह हुई और फिर उन्हें घर भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+