UP News: नाराज हुए कर्मचारी तो आम लोगों को दे दिया यह खास गिफ्ट, यह है पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से एक ऐसी खबर सामने आई है जो कर्मचारियों की नाराजगी से संबंधित है। कर्मचारियों की नाराजगी आम लोगों की खुशखबरी बन गई। कर्मचारी कम बोनस मिलने से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने आम लोगों के लिए टोल पूरी तरह फ्री कर दिया। जानकारी के मुताबिक ,आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्थित फतेहाबाद टोल का यह पूरा मामला है। कर्मचारी सिर्फ 1100 रुपए बोनस मिलने ने नाराज थे। इस नाराजगी में कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिया जिससे हजारों वाहन बिना टैक्स दिए निकल गए। जब इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पुलिस की मदद मांगी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद बादकर्मचारी शांत हुए। कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी 10% बढ़ाने और बोनस नीति पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया है।

toll up

श्री साइन एंड दातार कंपनी के पास इसकी जिम्मेदारी है। मार्च 2025 से इसका संचालन संभाला है।कर्मचारियों का कहना है कि हम दिन रात कड़ी मेहनत करते है। साल भर यह इंतजार रहता है कि हो सकता इस बार सेलरी बढ़ जाए। लेकिन इन बार भी निराशा हाथ लगी। सिर्फ 11 सौ का बोनस मिला जो बहुत कम है। हमने जो मांग की है उसे पूरा किया जाए।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस तीन सौ किलोमीटर से ज्यादा लंबा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित है। यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है। इसने आगरा और लखनऊ के बीच की दूरी को काफी कम कर दिया है। यह 6-लेन चौड़ा है, और भविष्य में 8 लेन तक विस्तरित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+