Aganwadi bharti In UP: आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती के लिए हो रहा आवेदन, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Aganwadi bharti In Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरी का अवसर मिल रहा है। खासकर महिलाओं को। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इसके लिए कौन पात्र होंगे और किसे प्राथमिकता दी जाएगी?
इन जिलों में हो रहा आवेदन
उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में आंगनवाड़ी के लिए आवेदन हो रहा है उनमें अंबेडकरनगर, बहराइच, बलिया, कानपुर देहात,मुरादाबाद शामिल हैं।

Job In UP: योगी सरकार इस विभाग में करने जा रही 10 हजार पदों पर भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
यह है पदों की संख्या
अंबेडकरनगर में 223, बहराइच में 598,बलिया में 301,कानपुर देहात में 88,मुरादाबाद 151 पदों पर भर्ती होनी है।
यह है अंतिम तारीख
आवेदन करने की अंतिम तारीख की बात करें तो बहराइच में 9 जनवरी, बलिया में 12 जनवरी, कानपुर देहात में 15 जनवरी, मुरादाबाद में 31 जनवरी है।
UP News: IGNOU में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों सहित इन विशेष कोर्सों के लिए कर सकते हैं आवेदन, लगेंगे ये दस्तावेज
ये हैं पात्रता की शर्तें
इसके लिए केवल महिलाओं को ही प्राथमिकता दी जा रही है। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए उठाया यह खास कदम, जानिए क्यों होंगे फायदे?
ऐसे करें अप्लाई
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications