यूपी: आखिर ऐसा क्या हुआ कि रात को दो बजे करना पड़ा विवाहिता का अंतिम संस्कार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नवविवाहिता को उसके ससुरालजनों ने जहर देकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ससुरालजनों ने विवाहिता का देर रात अंतिम संस्कार भी कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के अस्थियों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

After the murder of a woman in Saharanpur, the body burns

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सिसोनी निवासी 35 वर्षीय मंजू पत्नी मुनेश को उसके ससुर और पति द्वारा जबरन जहर देकर मारने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि मंजू की अपने पति मुनेश के साथ रोजाना कहासुनी होती थी। ग्रामीण बताते हैं कि रात को करीब दो बजे मुनेश के परिवार में चहल पहल सी हुई और ग्रामीणों ने शव को ले जाते हुए देखा। ग्रामीण को यह समझ नहीं आया कि मुनेश के परिवार किस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी हासिल की तो पता चला कि मंजू की मौत हो गई है और उसी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

सुबह होने पर मामले की जानकारी मंजू के ग्राम नानूवाला निवासी मायके वालों को दी गई। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के दर्जनों लोग गांव सिसोनी पहुंच गए और मंजू की बाबत जानकारी हासिल की। मायके पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने पर पता चला कि आधी रात को मंजू की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला संदिग्ध मानते हुए मायके पक्ष के लोगों ने थाना बड़गांव पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग गांव में पहुंची तो मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मंजू के ससुरालजनों ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी और घटना को छिपाने के उद्देश्य से रात को दो जबे आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस आनन-फानन में शमशान घाट पहुंची तो वहां केवल मंजू की अस्थियां ही मिल सकी। पुलिस ने अस्थियों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+