मेरठ की मुस्‍कान के बाद अब औरैया की प्रगति, नई दुल्‍हन ने मरवा डाला पति, मुंह दिखाई के पैसे से बुलाए शूटर

Auraiya Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्‍कान मामले के बाद औरैया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। औरैया में एक नई नवेली दुल्‍हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या करवा दी। शादी के 15वें दिन ही औरैया की प्रगति ने प्रेमी के संग मिलकर पति दिलीप यादव की हत्‍या का खूनी खेल रचा।

चेहरे से मासूम दिखने वाली प्रगति ने जिस लड़के के साथ सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्‍प लिया था उसी पति को मौत के घाट उतारने के लिए सुपारी देकर शूटरों से मरवा डाला। हालांकि पुलिस ने कथित तौर पर पति की हत्‍या करवाने वाली पत्‍नी, प्रेमी और शूटर को अरेस्‍ट कर लिया है।

Auraiya News

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ये मामला उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का है। प्रगति की शादी 24 वर्षीय दिलीप यादव से 5 मार्च 2025 को हुई थी। हाइड्रा ड्राइवर दिलीप यादव की दीपा ने शादी के 14 दिन बाद 19 मार्च को भाड़े के शूटरों से हत्‍या करवा दी।

नई नवेली दुल्‍हन ने क्‍यों करवाई हत्‍या?

बताया जा रहा है कि प्रगति दिलीप यादव से शादी नहीं करना चाहती थीं क्‍योंकि वो हाजियापुर फफूंद गांव निवासी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव से प्‍यार करती थी। बीते चार साल से प्रगति का मनोज से लव अफयेर चल रहा था लेकिन जब घर वालों को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप यादव से करवा दी थी।

पति के मर्डर की रची साजिश

दिलीव यादव से प्रगति शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने शादी के तुरंत बाद अपने पति का काम तमाम करने की ठानी और प्रेमी के संग मिलकर पति के मर्डर की साजिश रची।

मुंह दिखाई के पैसे से बुलाए शूटर

प्रगति और उसके प्रेमी से मिलकर दिलीप यादव को मारने की सुपारी भाड़े के शूटरों को दी। पुलिस के अनुसार शूटरों को दीपा ने कुल दो लाख रुपये दिए थे जिसमें से 1 लाख रुपये वो थे जो उसे शादी में मुंह दिखाई में मिले थे।

शादी के 15वें दिन पति का करवाया मर्डर

दिलीप यादव 19 मार्च 2025 को जब कन्नौज के उमर्दा के पास शाह नगर से हाइड्रा लेकर लौट रहा था तभी पलिया गांव के पास शूटरों ने उस पर हमला किया और उसके सिर के पिछले हिस्‍से पर गोली मारी और उसका शव गेंहू के खेत में फेंक दिया। गांव के लोग द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती करवाया जहां 21 मार्च को मौत हो गई है।

दोनों ने क्‍या कबूल किया अपना जुर्म?

एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा प्रगति अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या की साजिश रची। इन दोनों आरोपियों ने आपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रगति और उसके प्रेमी मनोज यादव और अछल्‍दा के प्रेम नगर के रहने वाले शूट रामजी नागर को अरेस्‍ट कर लिया है और इस मामले में पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+