बेवफाई के बाद अब ज्योति मौर्या पर लगा ये आरोप, चली गई कुर्सी, बरेली से हुआ तबादला, जानिए पूरा मामला
SDM Jyoti Maurya: अपने पति से विवाद के बाद सुर्खियों में आई पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल है।

दरअसल ज्योति मौर्या का तबादला बरेली से लखनऊ कर दिया गया है क्योंकि उनके खिलाफ लगातार किसान शिकायत कर रहे थे, उनका कहना था कि गन्ना पेराई सत्र में किसानों को सेमीखेड़ा चीनी मिल में पेराई से बार-बार रोका जा रहा है।
ज्योति मौर्या के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा
इसलिए उन्होंने ज्योति मौर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और आंदोलन की धमकी भी दी थी। मालूम हो कि गन्ना पेराई का काम 28 नवंबर से शुरू हो गया था लेकिन इसके बावजूद मिल में पेराई का काम सुचारू रूप से पूरा नहीं हो पा रहा था, इसके पीछे बार-बार कारण तकनीकी बताकर किसानों को लौटाया जा रहा था, जिसके बाद किसानों को गुस्सा चरम पर पहुंच गया था और उन्होंने ज्योति मौर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, उन्होंने इस बारे में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह से भी शिकायत की थी।
ज्योति मौर्या को फटकार भी लगाई गई थी
पिछले हफ्ते बरेली के डीएम ने भी मिल का औचक निरीक्षण किया था और ज्योति मौर्या को फटकार लगाई थी। उनकी रिपोर्ट के बाद प्रशासन एक्शन में आया और ज्योति मौर्या को पद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय भेजा दिया और उनकी जगह सेमीखेड़ा चीनी मिल का जीएम सदाब असलम को बना दिया।
ज्योति मौर्या की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
आपको बता दें कि बरेली चीनी मिल की पेराई क्षमता 27500 टन प्रतिदिन है लेकिन मशीन की खराबी की वजह से अभी तक मात्र 70 लाख टन गन्ना की पेराई हो सकी है। फिलहाल इस मामले पर अभी तक ज्योति मौर्या की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पति आलोक मौर्या ने ज्योति पर बेवफाई और भ्रष्टचार का आरोप लगाया
गौरतलब है कि इससे पहले ज्योति मौर्या सुर्खियों में तब आई थीं जब उनके पति आलोक मौर्या ने उनपर बेवफाई, अवैध संबंघ रखने और भ्रष्टचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक ज्योति मौर्या चर्चा का विषय बन गई थीं।
होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से था अफेयर
मालूम हो कि आलोक मौर्या ने कहा था कि उनकी पत्नी का चक्कर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है और ये दोनों भ्रष्टाचार में भी लिप्त हैं और ये दोनों मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उस वक्त मनीष दुबे महोबा में तैनात हैं और इस वक्त सस्पेंड चल रहे हैं।
'मैंने ही ज्योति को पढ़ाया-लिखाया और अब उसने मुझे धोखा दे दिया'
आलोक मौर्या ने कहना था कि उसने ही शादी के बाद ज्योति मौर्या को पढ़ाया लिखाया और पीसीएस ऑफिसर बनाया लेकिन अधिकारी बनने के बाद उसकी पत्नी ने उसे धोखा दे दिया। इस कपल को शादी से जुड़वा बेटियां हैं।तो वहीं मनीष दुबे भी पहले से शादीशुदा है।
बहुत सारे पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई रूकवा दी
इस मैटर से सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हुए थे और बहुत सारे पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई रूकवा दी थी क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी पत्नियां भी पढ़ने-लिखने और जॉब करने के बाद अपने पति को कहीं छोड़ ना दें।












Click it and Unblock the Notifications