पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद Priyanka Mishra ने जारी किया Video, कहा- मुझे नहीं है अब कोई समस्या
पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद Priyanka Mishra ने जारी किया Video, कहा- मुझे नहीं है अब कोई समस्या
लखनऊ, 15 सितंबर: पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो बनाकर पूर्व कॉन्स्टेबल प्रियंका मिश्रा (priyanka mishra) सोशल मीडिया पर छा गई थीं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को पुलिस विभाग से इस्तीफा देना पड़ा, जिसे मंजूर कर लिया गया। तो वहीं, अब प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद अपना नया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

प्रियंका मिश्रा ने पोस्ट किया नया वीडियो
प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट mishra123priyanka पर मंगलवार 14 सितंबर को एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रियंका मिश्रा ने कहा, सबको पता है मेरा इस्तीफा मंजूर हो गया और पुलिस विभाग को पैसे और जो किट जमा करनी थी मैंने वो सममिट कर दी है। अब मुझे कोई भी गिलट नहीं है। आत्मसम्मान जरुरी है, मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया था। मैं अब खुश हूं।
प्रियंका मिश्रा ने कैप्शन में लिखी यह बात
इतना ही नहीं, प्रियंका मिश्रा ने कैप्शन में लिखा है,
राधे राधे, मै ठीक हूं और मुझे अब कोई समस्या नहीं है बस जो लेटर में लिखा कि महिला से बात की गई है और घर वालो से बात की गई है। ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है। मुझे सीधे लेटर दे दिया गया कि आपका स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। लेकिन फिर भी जो किया गया ठीक है। सब कह रहे है कोर्ट जाके वापस जॉब के लिए आप जा सकती है लेकिन मै अब कुछ भी नहीं करना चाहती हूं और जिन्होंने मुझे इतना सहयोग किया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। लेकिन अब मै आगे कोई कार्यवाही नहीं करना चाहती हूं...।

प्रियंका मिश्रा के लगातार बढ़ रहे फॉलोअर
रंगबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद से प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोअर बढ रहे हैं। बता दें, जिस समय उन्होंने यह वीडियो पोस्ट किया था उस समय उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 सौ फॉलोअर थे, लेकिन अब 48 हजार फॉलोअर हो चुके है। प्रियंका मिश्रा के इंस्टा अकाउंट पर तेजी के साथ फॉलोअर की संख्या में इजाफा हो रहा है।

वेब सीरीज का मिला ऑफर
तो वहीं, इस बीच प्रियंका मिश्रा को वेबसीरीज का ऑफर मिला है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। बताया कि एक वेबसीरीज से ऑफर भी आया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। सोच समझकर निर्णय लेंगी। वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

प्रियंका मिश्रा को है एक्टिंग का शौक
प्रियंका मिश्रा की मानें तो उन्हें एक्टिंग का शौक है अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो वीडियो बनाती है। पुलिस विभाग में भर्ती होने से पहले ही प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और उस पर वीडियो डालती थी। बता दें, प्रियंका मिश्रा ने पुलिस विभाग में जॉइनिंग के बाद भी अपने वीडियो बनाना जारी रखा। प्रियंका ने वर्दी में ओर बिना वर्दी कई वीडियो बनाए है। लेकिन, वो रिवॉल्वर के साथ पुलिस यूनिफॉर्म में रंगबाजी का वीडियो बनाने के बाद सुर्खियों में आ गई। हालांकि, इस वीडियो में वो लिप्सिंग करती नजर आ रही थीं।

प्रियंका मिश्रा को इस्तीफा मंजूर होने का है मलाल
हालांकि, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते आगरा के एसएसपी मुनिराज दी ने प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन जनता प्रियंका के वीडियो पर उन्हें नेगेटिव कमेंट्स करने लगी। प्रियंका मिश्रा ने कहा कि वो ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर डिप्रेशन में आ गई थी और इसलिए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए 31 अगस्त को अप्लाई कर दिया था। जिसे पुलिस ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्रियंका मिश्रा को अब मलाल हो रहा है। साथी पुलिसकर्मियों की मानें तो प्रियंका ने कहा कि अगर, उन्हें कोई समझाता तो वो इस्तीफा वापस ले लेतीं।












Click it and Unblock the Notifications