वाराणसी में भव्य रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में भव्य रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।
पीएम मोदी ने भव्य रोड शो के बाद प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा विश्वनाथ का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने पीएम मोदी द्वारा मंदिर में की जा रही पूजा-अर्चना करते हुए एक पोस्ट शेयर की जिसकी शुरूआत उन्होंने मंत्र से की। सीएम योगी ने लिखा
काशीश्वरं सकलभक्तजनार्तिहारं
विश्वेश्वरं प्रणतपालनभव्यभारम्।
रामेश्वरं विजयदानविधानधीरं
गौरीश्वरं वरदहस्तधरं नमामः॥
बाबा श्री विश्वनाथ जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!












Click it and Unblock the Notifications