Banda Jail: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कैदियों में खौफ, इस वजह से खा रहे नमक से रोटी
UP Banda Jail News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में 28 मार्च को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिजनों ने जेल के अंदर जहर देकर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ बांदा जेल में खौफ पसरा हुआ है। कैदी डर के साए में जी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी जेल में बंद कैदियों में मुख्तार की मौत के बाद डर का माहौल है। और ये डर क्यों है, पढ़िए पूरी खबर...

जेल में चारों तरफ खौफ
दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल में बंद कैदियों में इस कदर खौफ व्याप्त हो गया कि उन्होंने दाल-सब्जी तक खाना छोड़ दिया है। इसके पीछे का खौफ है मुख्तार को जेल के अंदर जहर देने का आरोप, जिसके चलते अन्य कैदियों को भी खुद की जान का खतरा महसूस हो रहा है।
इस वजह से खा रहे नमक से रोटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांदा जेल में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुख्तार अंसारी को खाने में जहर देने के आरोपों के बाद कई कैदी खाना खाने से डर रहे हैं। जेल का आलम यह है कि कैदी दाल-सब्जी के बजाए कच्चे टमाटर और नमक से रोटियां खाकर पेट भर रहे हैं।
पूरी तरह से बदला माहौल
डर का आलम यहां तक पहुंच गया है कि जेल में बंदी ना तो एक दूसरे से हंस बोलकर बात कर रहे हैं और ना ही किसी तरह के मनोरंज के लिए टीवी देख रहे हैं।
एक हफ्ते में दो बार बिगड़ी तबीयत
आपको बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को तबीयत बिगड़ने से दो पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब ढाई साल से बांदा की जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत की वजह मेडिकल रिपोर्ट में हार्ट अटैक बताई गई है। 28 मार्च की शाम जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल शिफ्ट कराया गया। जहां करीब रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications