प्रेमी युगल ने घर से भाग कर की शादी तो बीच में आ गया ‘पड़ोसी'

शुक्रवार की दोपहर लाल सूट सलवार पहने करीब 22 वर्षीय एक लड़की अपने साथ ग्रे और ग्रीन कलर की टीशर्ट पहने लड़के के साथ सहारनपुपर के एसएसपी ऑफिस पहुंची।

सहारनपुर। शुक्रवार की दोपहर लाल सूट सलवार पहने करीब 22 वर्षीय एक लड़की अपने साथ ग्रे और ग्रीन कलर की टीशर्ट पहने लड़के के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। यह दोनों काफी देर तक एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार के आफिस के बाहर बैठे रहे। जब इन दोनों को एसएसपी ने अपने कार्यालय में बुलाया तो अचानक लड़की की आंखों से आंसू छलक आए। किसी तरह से उसने अपने आप पर काबू किया और एसएसपी आफिस में पहुंचने की वजह बताई।

चार साल से एक लड़के से था प्यार

चार साल से एक लड़के से था प्यार

एसएसपी को दी गई शिकायत के मुताबिक विहार कालोनी की रहने वाली शालू(22) को इसी कालोनी के रहने वाले लड़के अंकुश (23) से पिछले चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे लेकिन लड़की के घरवाले इस शादी को राजी नहीं थे। जिसके चलते दोनों ने घर से भागकर बीतें 17 मई को कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद लड़की अपनी ससुराल में ही रहने लगी।

पिता ने लिखाई बलात्कार की रिपोर्ट

पिता ने लिखाई बलात्कार की रिपोर्ट

करीब दो दिन पहले लड़की के पिता उसकी ससुराल पहुंचा और उसे कुछ दिनों के लिए मायके में रहने के लिए ले गया। शालू भी खुशी से अपने मायके चली गई। उसे लगा कि अब उसके पिता इस शादी का विरोध नहीं करेंगे। बताया जाता है कि शालू के पिता ने शालू को अपने दबाव में लेकर अंकुश के खिलाफ कोतवाली मंडी में शालू से बलात्कार किए जाने की तहरीर दिला दी। जब पुलिस ने तहरीर की जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

मैं लड़के के बिना नहीं रह सकती

मैं लड़के के बिना नहीं रह सकती

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया तो लड़की के पिता ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है बस अंकुश लड़की को छोड़ दे। इस पर अंकुश ने कहा कि यदि शालू उसे छोड़ना चाहती है तो वह भी शालू को छोड़ देगा। लेकिन शालू ने स्पष्प्ट मना कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर अंकुश को नहीं छोड़ सकती। अब अंकुश उसका पति है। इसके बाद लड़की फिर से अपने मायके में चली गई। बीती रात उस पर फिर से दबाव बनाया गया तो वह अपना मायका छोड़कर पति के यहां आ गई।

प्रेम कहानी के बीच आया पड़ोसी

प्रेम कहानी के बीच आया पड़ोसी

यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन आज सुबह ही इस प्रेम कहानी में एक और शख्स ने प्रवेश कर लिया। मोहल्ले के पंकज नाम के एक युवक ने शालू और अंकुश को धमकी दी कि यदि उन दोनों ने एक दूसरे को नहीं छोड़ा तो वह दोनों को जान से मरवा देगा। जान से मारने की धमकी से शालू सहम गई और ठीक दस बजे अपने अधिवक्ता के साथ एसएसपी आफिस पहुंच गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि दोनों बालिग है और पंजीकृत विवाह किया है तो दोनों को एक साथ रहने का अधिकार है। जो युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है और लड़की के पिता पर भी अनावश्यक दबाव बना रहा है तो उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+