यूपी: कोर्ट में बहस चल रही थी कि तभी वकील करने लगे मारपीट, वीडियो

हरदोई इलाके की एक तहसील में एसडीएम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान ही वकीलों के बीच मारपीट होने लगी। इसका वीडियो सामने आया है।

हरदोई। शनिवार को तहसील सवायजपुर में अधिवक्ताओं के दो गुटो में एसडीएम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के बीच जमकर नारेबाजी तथा मारपीट होने लगी। सुरक्षा के मद्देनजर तहसील प्रसाशन को पुलिस बुलानी पड़ी। इस मामले में जहाँ एक ओर पीड़ित अधिवक्ता ने लोनार थाने में तहरीर दी है वहीं एसडीएम ने पुलिस अधीक्षक के आलावा कई उच्चाधिकारियों को अपनी शिकायत भेजी है।

यूपी: कोर्ट में बहस के बीच वकीलों में हुई मारपीट,देखिए VIDEO

सवायजपुर तहसील में अधिवक्ताओं के संघ व लॉयर एसोसिएशन के दो गुट हैं जिसमे एक गुट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़ा हुआ है। शनिवार को लगभग सवा ग्यारह बजे एक गुट के अधिवक्ता डीएम कोर्ट में अपने मुवक्किल की पैरवी के लिए मुकदमे से सम्बंधित फाइल लेकर पुकार कराने पर हाजिर हुए।

यूपी: कोर्ट में बहस के बीच वकीलों में हुई मारपीट,देखिए VIDEO

कोर्ट में महेंद्र बनाम सतेंद्र निवासी आलमपुर के केस में अधिवक्ता सतीश चंद्र यादव बहस कर रहे थे, उसी समय दूसरे गुट के वकीलों ने कोर्ट में आकर न्यायिक कार्य से विरत रहकर कार्य बहिष्कार के लिए दबाब बनाते हुए जमकर नारेबाजी की तथा अधिवक्ता सतीश चंद्र यादव से मारपीट शुरू कर दी।

तहसील प्रशासन की ओर से सुरक्षा गार्डों ने दोनों गुटों में बीचबचाव किया। तहसील प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के मद्देनजर जिले के आला अधिकारियों को सूचना दी जिस पर हरपालपुर,पाली व लोनार थाने के पुलिस बल के आलावा क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर डटे रहे। उधर पीड़ित अधिवक्ता सतीश चंद्र यादव ने लोनार थाने के इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+