Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ बोले- सूर्य नमस्कार, नमाज से मिलता-जुलता है

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता-जुलता है, 2014 से पहले योग को सांप्रदायिक मानते थे।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता-जुलता है, 2014 से पहले योग को सांप्रदायिक मानते थे। सूर्य नमस्कार को नमाज का मिलता जुलता बताते हुए कहा कि कुछ लोगों के समाज को तोड़ने वाली मानसिकता के कारण इसका प्रचार नहीं किया जाता है। आदित्‍यनाथ ने कहा कि सूर्य नमस्कार में जितने आसन और मुद्राएं आती हैं वह मुस्लिम भाइयों के नमाज पढ़ने की क्रिया से मिलती-जुलती हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ बोले- सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता-जुलता है

योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय योग महोत्सव में बुधवार को विपक्षी पार्टियों पर तंज भी कसा और योग का प्रचार नहीं किया गया। उन्‍होंने योग को यूनिवर्सल बनाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को योग में नहीं भोग में विश्वास है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने समाज को तोड़ा है और जाति धर्म के आधार पर बांटा है।

उन्होंने कहा कि योग कई बीमारियों से लडने में कारगर सिद्ध हुआ है। योग करने वाला व्यक्ति शुरू से अंत तक पूरी तरह स्वस्थ रहता है। यूपी सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। सीएम ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है।

योगी आदित्यानाथ ने कहा कि लोग साधु-संतों को भीख तक नहीं देते पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे सीएम बना दिया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि हम बड़े फैसले लेने में हिचकेंगे नहीं। पूरा यूपी घूमा हूं और इसके सभी बीमारियों का इलाज करूंगा। योगी ने साथ ही कहा कि जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे मुख्‍यमंत्री बनने की बात बताई तो मेरे पास एक जोड़ी ही कपड़े थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+