योगी-योगी करते-करते बीजेपी की हुईं अदिति सिंह, अब क्या करेंगी प्रियंका गांधी?

लखनऊ, 24 नवंबर। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में बुधवार को बड़ा झटका लगा है। रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने से पहले ही अदिति लंबे समय से यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की प्रसंशा करती रही हैं। रायबरेली में अपने पिता स्‍वर्गीय अखिलेश सिंह की राजनीतिक सल्‍तनत संभाल रही अदिति सिंह के भाजपा ज्‍वाइन करने से कांग्रेस के हाथ से रायबरेली सदर सीट भी खतरें में पड़ चुकी है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी की मुसीबत भी बढ़ गई है।

aditi

योगी-योगी करते बीजेपी की हुईं अदिति सिंह
हालांकि अदिति सिंह का भाजपा में लंबे समय से तय था क्‍योंकि अगस्‍त महीने में उन्‍होंने दिल्‍ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इसके साथ ही वो सार्वजनिक मंच पर सीएम योगी की तारीफ करती नजर आती रही हैं। वन इंडिया को अगस्‍त में दिए साक्षात्‍कार में अदिति सिंह ने कहा था कि वो योगी को ही अगला मुख्‍यमंत्री देखना चाहती हैं। अदिति ने कहा था वो कुल प्रशासक हैं। सबसे बड़ी योगी सरकार की उपलब्धि लॉयन ऑडर की है। महिलाएं पहले की अपेक्षा अभी अधिक सुरक्षित हैं। कानून व्‍यवस्‍था में पहले से काफी सुधार आया है। इस सरकार में यूपी में इंडस्‍ट्री लाने के बेहतरीन प्रयास हुए हैंAditi Singh कौन हैं जिनके BJP ज्‍वाइन करने से राजनीति में मचा भूचाल

कांग्रेस में काम का सम्‍मान नहीं
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में 40 फीसदी वोट महिलाओं को देने की बात कर रही हैं। वहीं उनकी स्टार नेता ने कांग्रेस ये कहते हुए छोड़ चुकी है कि वहां पर काम का सम्मान नहीं। कांग्रेस से मोहभंग क्‍यों हुआ इस बात पर अदिति सिंह ने सीधा आरोप लगाया था कि उनको कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+