यूपी बिहार बॉर्डर पर ट्रक से ADG और DIG ने की छापेमारी, पकड़ी गई वसूली, 23 पर मुकदमा, हटाए गए SP और ASP
Ballia UP Police News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में यूपी बिहार बॉर्डर पर पुलिस द्वारा अवैध तरीके से वसूली की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ में एसटीएफ के साथ छापेमारी की। छापेमारी में पूरा मामला उजागर हो गया।
उसके बाद 7 पुलिसकर्मियों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल रूप से बलिया जनपद के नरही थाने की कोरंटाडीह की पूरी पुलिस चौकी और सीओ-एसओ समेत 20 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

इस मामले में गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी दुर्गा तिवारी को पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया। इतना ही नहीं सीओ शुभ सुचित को निलंबित कर दिया गया।
बलिया एसपी को प्रतीक्षा रद्द करने के बाद लखनऊ के 32 में वाहिनी पीएसी में तैनात कमांडेंट विक्रांत वीर को बलिया का एसपी बनाया गया। अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जिले ही नहीं प्रदेश में पुलिस महकमें में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
ट्रक में बैठकर अधिकारियों ने की छापेमारी
बताया जा रहा है कि मामले में शिकायत मिलने के बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआइजी वैभव कृष्ण बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ही बक्सर पहुंच गए थे। यहां पहुंचने के बाद अधिकारियों समेत पूरी टीम यहां से सादे कपड़ों में ट्रक पर सवार होकर भरौली पहुंची।
भरौली चौराहे के पास देखा कि ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। यहां कुछ पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे थे जबकि कुछ पुलिसकर्मी ट्रैकों से वसूली कर रहे थे। इसके बाद दोनों अधिकारी कोरंटाडीह चौकी के पास गए तो पता चला कि वहां भी अवैध तरीके से वसूली की जा रही थी।
रिपोर्ट की मानें तो वहां से कुछ दूर जाने के बाद ट्रक को मोड़कर बक्सर की तरफ चले गए। उसके बाद एडीजी ने बक्सर में तीन पुलिस टीमें बनाईं। जिनको भरौली तिराहा से एक रास्ता गाजीपुर, दूसरा रसड़ा और तीसरा बलिया की तरफ़ जाता है। उन तीनों रास्तों पर तीनों टीमों को तैनात कर दिया गया। फिर धरपकड़ शुरू हुई।
छापेमारी की सूचना मिलने के बाद वहां भगदड़ मच गई। लेकिन टीम ने दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को पकड़ लिया। उसके बाद अधिकारियों द्वारा एसओ पन्नेलाल, चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर व सात पुलिसकर्मियों समेत 23 के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। बताया जा रहा है कि मौके से वसूली में लिप्त रहे तीन पुलिसकर्मी विष्णु यादव, दीपक मिश्र व बलराम सिंह भाग निकले, जिनकी तलाश चल रही है।
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान से 37500 रुपए नगद 14 बाइक और 25 मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा शासन द्वारा मामले में सीओ, एसओ और चौकी प्रभारी की संपत्तियों की जांच विजिलेंस से कराने का आदेश भी दिया है, जिससे यह पता चल सके की इन लोगों ने कितनी काली कमाई की।
सपा विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह विधानसभा में यह कहते हुए सुन जा रहे हैं कि यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित नरही थाने द्वारा जमकर वसूली की जाती है।
समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सपा विधायक के आरोप को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications