सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं कंगना रनौत, बनाई गईं यूपी ODOP की ब्रांड एंबेसडर

लखनऊ, अक्टूबर 01: अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर लखनऊ में मुलाकात की। इसके बाद यूपी सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि, कंगना रनौत उत्तर प्रदेश सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर होंगी। इस दौरान योगी ने कंगना में अयोध्या आने का न्यौता दिया और रामलला के दर्शन करने का आमंत्रण दिया।

Actress Kangana Ranaut meets CM Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह तेजस का मुरादाबाद शेड्यूल पूरा हुआ। इसके बाद लखनऊ पहुंची और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। कंगना रनौत फिल्म तेजस की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचीं हुईं थी। इस दौरान सीएम योगी ने कंगना से कहा कि आप अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने जरूर आइए।

सीएम योगी ने अभिनेत्री से कहा कि यूपी से संबंधित कोई बात हो तो बेशक बताइए। सीएम योगी ने कंगना को राम दरबार का चांदी का सिक्का भेंट किया। कंगना ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि, मैंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे पास उत्तर प्रदेश में एक तपस्वी राजा श्री राम चंद्र थे और अब हमारे पास योगी आदित्यनाथ हैं... आपका शासन जारी रहे महाराज जी। उन्होंने मुझे एक सिक्का उपहार में दिया जो राम जन्म भूमि पूजन में प्रयोग किया गया था...क्या यादगार शाम. धन्यवाद महाराज जी।

कंगना ने कहा, 'रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां राज रहे, आपको बहुत शुभकामनाएँ योगी जी।' कंगना ने मुख्यमंत्री के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और फिल्म सिटी को लेकर उन्हें साधुवाद दिया। भाजपा ने योगी और कंगना की मुलाकात का एक वीडियो ट्वीट कर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+