बरेली: रात में सोते समय दो नाबालिग बहनों को तेजाब से जलाया

दबंगों से रंजिश में दो सगी बहनों को तेजाब डालकर मारने की कोशिश की। घटना नवाबगंज थानक्षेत्र के टांडा सादात गांव की है।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिलाओं पर हिंसक हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां कभी एसिड अटैक तो कभी पेट्रोल डालकर किशोरियों को जलाने के मामले सामने आए लेकिन ऐसे मामलों ने लोगों को सबक देने की जगह लगता है जिंदगी तबाह करने की आसान नजीर दे गये। ताज़ा मामला 2 सगी बहनों पर सोते समय एसिड अटैक का है, जहां रंजिशन दो नाबालिग बहनों को सोते समय तेजाब से जला दिया गया। दोनों बहनों का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुटी है।

घर में घुसकर लड़कियों पर तेजाबी हमला

बरेली जिले का नवाबगंज थानाक्षेत्र अब महिलाओं पर हिंसक हमलों की तोहमत झेल रहा है। रंजिश, जलन, आवेश में यहां लोग एक-दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ के लिए उतावले बने हुए हैं और पुलिस महज कानूनी कार्रवाई निपटाने के सिवाय कुछ नहीं कर पा रही है। दबंगों से रंजिश में दो सगी बहनों को तेजाब डालकर मारने की कोशिश की। घटना नवाबगंज थानक्षेत्र के टांडा सादात गांव की है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नबी की दो बेटियां घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर एक ही चारपाई पर सो रही थी। गांव के ही चार युवक बीती रात करीब तीन बजे घर में घुसे और मच्छरदानी के ऊपर से नाबालिग किशोरियों पर तेजाब फेंक दिया।

दोनों बहनों को बचाने में भाई झुलसे

दोनों बहनों को बचाने में भाई झुलसे

तेजाब की जलन से जैसे ही दोनों बहनें चिल्लाईं तो आरोपी वहां से भाग निकले। लड़कियों की चीख सुनकर भाइयों ने सोचा कि शायद चोटी काटने की घटना हुई है। भाइयों ने दोनों बहनों को बिना कुछ सोचे-समझे मच्छरदानी से बाहर खींचने की कोशिश की। इस कोशिश में दोनों भाई भी तेजाब की चपेट में आ गए और उनके हाथ झुलस गए। दोनो बहनों और भाइयों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित किशोरियों के पिता मोहम्मद नबी के अनुसार उसने गांव के चारों युवकों को घर बाहर भागते हुए देखा था।

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने पीड़ित किशोरियों के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी भूरे खान को पूछताछ के लिए गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं पुलिस मामले में कई एंगल तलाश रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूरे खान के साथ मोहम्मद नबी का एक दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। साथ ही मोहम्मद नबी की पहली पत्नी से भी उनका पारिवारिक न्यायालय में वाद चल रहा है। साथ ही पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित हैं कि बंद घर के अंदर आसानी से घुसने और भागने की कहानी में कोई साजिश तो नही है।

अगस्त में ही दो बहनों को पेट्रोल से जलाया

अगस्त में ही दो बहनों को पेट्रोल से जलाया

गौरतलब है कि बीते 11 अगस्त को ही नवाबगंज थानक्षेत्र के देवरनिया गांव में दो युवकों ने ईर्ष्या और एकतरफा प्यार में दो बहनों को पेट्रोल डालकर जला दिया था। बाद में दोनों बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। एक माह पहले बहेड़ी में भी एक किशोरी पर सोते समय तेजाब फेंककर उसका चेहरा जलाया गया था। हलांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन सवाल ये है कि क्या रंजिश, जलन, आवेश लोगों के दिल पर इस कदर हावी है कि मासूम जिंदगियों को जिंदगी भर का दर्द दे दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+