Abdullah Azam sentenced: अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा, सपा नेता आजम खान के परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

Abdullah Azam sentenced: रामपुर जेल में बंद अब्दुल्ला आजम को करारा झटका लगा है। दो पासपोर्ट रखने के मामले में कोर्ट ने उन्हें 7 साल की सजा सुनाई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान के परिवार की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। उनका पूरा कुनबा पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग, पद के दुरुपयोग, जबरन जमीन हड़पने समेत कई मामलों में पहले से ही दोषी करार दिया जा चुका है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस और पेश किए गए साक्ष्यों पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया है। यह सजा आजम खान परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है।

Abdullah Azam sentenced

Abdullah Azam sentenced: क्या है पूरा मामला?

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह केस साल 2019 में दर्ज हुआ था। स्थानीय भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी थी कि सपा नेता ने दो अलग-अलग जन्मतिथियों का उपयोग कर दो पासपोर्ट बनवाए थे।

- अब्दुल्ला पर झूठी जानकारी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने, जानकारी का इस्तेमाल संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कि बैंकिंग, पहचान और यात्रा में गलत तरीके से इस्तेमाल करने समेत कई आरोप लगाए गए थे।

- कोर्ट ने जांच में जुटाए गए दस्तावेजों और गवाहों के आधार पर आरोपों को गंभीर मानते हुए उन्हें अधिकतम सजा सुनाई है। उनके ऊपर पहले से ही पैन कार्ड धोखाधड़ी का केस चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Azam Khan Jail: आजम खान की किस्मत फिर दे गई दगा! बेटे संग इस केस में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 7 साल कैद

Azam Khan के परिवार के लिए बड़ा झटका

अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खान पहले से ही पैन कार्ड धोखाधड़ी मामले में रामपुर जेल में बंद हैं। अब इस नए फैसले ने उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हाल ही में आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा, उनकी बहन और बड़े बेटे अदीब जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस दौरान किसी से मुलाकात नहीं की। करीब एक घंटे जेल में रहने के बाद भी परिजन उनसे नहीं मिल पाए। फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

अदालत का यह निर्णय सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तेजी से चर्चा शुरू हो गई है और इसे आजम खान परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस परिवार की प्रदेश की राजनीति में एक दौर में काफी धमक रही थी। हालांकि, अब आजम का पूरा कुनबा ही कई मामले में आरोपी है। उनकी पत्नी तंजीमा और बड़े बेटे पर भी कई केस चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Azam Khan Jail First Night: जेल में कैसे बीती सपा नेता आजम खान की पहली रात? जानें खाने में क्या-क्या मिला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+