कासगंज में पुलिसवाले की हत्या को लेकर संजय सिंह का बयान, योगी राज में कैसे सुरक्षित रहेगी जनता?

नई दिल्ली। kasganj police attack उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस के सिपाही की हत्या की घटना को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो फिर जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है? संजय सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

Recommended Video

    Kasganj Case पर बोले DGP HC Awasthy शराब माफिया के दिन गिने हुए, वो भाग जाएं या फिर | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay singh

    क्या कहा संजय सिंह ने?

    संजय सिंह ने कहा है, "उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब माफिया ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया। दरोगा बुरी तरह घायल हो गए और कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। आखिर ये आतंक कब रुकेगा? अगर पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी?"

    बिकरू हत्याकांड की आई याद

    आपको बता दें कि कासगंज में घटी इस घटना ने प्रदेशवासियों को एकबार फिर कानपुर के बिकरू हत्याकांड की याद दिला दी। कासगंज में भी अवैध शराब बनाने की खबर मिलने पर दबिश देने पहुंची पुलिस पर माफियाओं ने हमला कर दिया। माफियाओं ने पहले तो इंस्पेक्टर और सिपाही को बंधक बना लिया और उसके बाद दारोगा लहूलुहान हालत में एक खेत से मिले और दूसरी जगह से सिपाही की लाश बरामद हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+