यूपी चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की एक और उम्मीदवारों की लिस्ट, 19 नामों का ऐलान
लखनऊ, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार काफी रोचक होने वाला है। यूपी की लगभग सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। इसी के तहत गुरुवार को आप ने एक और प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी है, जिसमें 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। ऐसे में अब तक पार्टी ने 8 लिस्ट जारी की है। इससे पहले आप ने मंगलवार को 20 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी थी। आम आदमी पार्टी कुल मिलाकर अब तक 343 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

गुरुवार को जारी की गई नई लिस्ट में आप ने चौथे,पांचवें, छठें और सातवें चरण के चुनावों के उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसके तहत बलरामपुर, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, लखनऊ, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सीतारपुर और उन्नाव की विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। देखिए पार्टी की तरफ से री की गई प्रत्याशियों की नई लिस्ट...
सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
दरअसल, यूपी में आम आदमी पार्टी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। अपने उम्मीदवारों को लेकर पार्टी का दावा है कि उसने अन्य सभी राजनीतिक दलों की तुलना में शिक्षित और योग्य प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए चुना है।
आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी पत्र
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से घोषणा पत्र भी जारी किया गया है, जिसको उन्होंने गारंटी पत्र नाम दिया है। इसके तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुराने बिल माफ करने का वादा, किसानों को बिजली फ्री, किसानों के पुराने कर्ज माफ, गन्ना और अनाज का भुगतान 24 घंटे के अंदर, हर साल 10 लाख नौकरी, हर महीने 5 हजार का बेरोजगारी भत्ता, बजट का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च, हर महिला को 1 हजार रुपए देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications