आज का मौसम: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, वाराणसी, जौनपुर और भदोही में बिजली गिरने से 3 की मौत
आज का मौसम: पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बीते तीन दिनों से भारी बरसात हो रही है। बरसात के चलते अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर शनिवार को सायंकाल बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वाराणसी, जौनपुर और भदोही में तीन लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। रविवार को मौसम थोड़ा बहुत साफ हो सकता है लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में बरसात जारी रहेगी। कुछ जनपदों में भारी बरसात तो कुछ जनपदों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार भारी बारिश के दौरान कुछ जनपदों में वज्रपात की भी संभावना जाहिर की गई है। रविवार को यूपी के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट 2021 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जनपदों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और देवरिया आदि जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। इन पांच जनपदों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा यूपी के 21 जिलों में मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर आदि का नाम शामिल किया गया।
इसी तरह रविवार को बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि जनपदों में वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है।
वाराणसी, जौनपुर और भदोही में तीन की मौत
वाराणसी में एक निजी विद्यालय में काम करने वाली 35 वर्षीय महिला सुमन देवी शनिवार को शाम विद्यालय में काम करने के बाद वापस लौट रही थी। लौटते समय आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आगे जिससे उसकी मौत हो गई।
इसी तरह भदोही जनपद के छोरी थाना क्षेत्र के रबेली खास गांव में 42 वर्षीय शांति देवी पशुओं को चराने के लिए गई थी इसी दौरान आकाशी बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई। जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में 70 वर्षीय सूर्यबली पाल भी पशुओं को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications