Weather Update: आज 26 शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?
Weather Update Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नए साल के शुरुआत में उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जाहिर की जा रही है। वहीं शुक्रवार अर्थात आज को उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों में मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई गई है।
Recommended Video
बरसात के चलते ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की खास तौर पर पश्चिमी यूपी के जनपदों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि कभी पूर्वानुमान है। कुछ शहरों में चमक गरज के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

इन जनपदों में बरसात की संभावना
आईएमडी द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, आगरा, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत आसपास के 26 जनपदों में बरसात के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की गई है।
इसके अलावा इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, बरेली और संभल सहित अन्य जनपदों में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कानपुर, सहारनपुर, फर्रुखाबाद, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और हापुड़ सहित अन्य जनपदों में वज्रपात होने की आशंका है।
कल का मौसम कैसा रहेगा?
इसी तरह शनिवार अर्थात 28 दिसंबर को भी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश की संभावना जाहिर की गई है। शनिवार को सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 के बीच बरसात की संभावना है। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे।
रात 9:00 के बाद बरसात की संभावना कम हो जाएगी और फिर रविवार को बरसात की संभावना नहीं है लेकिन आसमान में बदल देखने को मिलेंगे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इसी तरह शनिवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में ठंड बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। कुछ जनपदों में बरसात के बाद घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications