UP बोर्ड ने छात्रों के लिए आधार कार्ड को किया अनिवार्य, बिना आधार नहीं दे सकेंगे परीक्षा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। यूपी बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाओं में केवल वहीं छात्र शामिल हो सकेंगे, जिनके पास आधार कार्ड होगा।

 Aadhaar card in compulsory for UP Board Students

यूपी बोर्ड के ताजा आदेश के मुताबिक अब परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेश कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड रखना भी अनिवार्य होगा। बिना आधार के छात्रों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है मथुरा में हाईस्कूल में करीब 116013 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। ऐसे में बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनके पास अभी आधार कार्ड नहीं है। ऐसे छात्र और उनके अभिभावक अब आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार पंजीकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मथुरा के जिला विद्यालय के नीरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे ने छात्रों ने कहा है कि बोर्ड ने छात्रों के लिए परीक्षा में प्रवेश करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में जिनके पास आधार नहीं हैं वो जल्दी से अपना आधार बनवा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+