यूपी: एटा में लड़की को भगाने के आरोप में युवक को जिंदा जलाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लड़की को भगाने के आरोप में रिश्तेदारों ने एक युवक को बंधक बनाकर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। चीख-पुकार सुन कर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया तब लड़के को 90 प्रतिशत जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

A youth was allegedly set ablaze by his girlfriends relatives in Etah

जानकारी के अनुसार, मामला एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के दहलई गांव का है। बताया जाता है कि गेवर उसदुल्लापुर के रहने वाले रामनरेश को शक था कि दहलई गांव का नरेंद्र शाक्य उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। जिसके चलते लड़की के पिता रामनरेश उसके चाचा उमेश व दयानंद ने फोन कर नरेंद्र को अपने घर बुलाया।

आरोप है कि नरेंद्र जब उनके घर पहुंचा तो दबंगों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद लड़की को भगाने के सवाल पर जब उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने नरेंद्र को खाट से बांध दिया और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। नरेंद्र की चीख-पुकार सुन कर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में नरेंद्र को गंभीर अवस्था में अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया गया।

एसपी संजय कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने नरेंद्र को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी ने बताया कि अभी नरेंद्र की हालत चिंता जनक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+