यूपी: युवक का अपहरण कर भारी मात्रा में खून निकालकर सड़क किनारे फेंका

सहारनपुर। यहां पर एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के मुंह पर नशीला रूमाल रखकर उसका अपहरण कर लिया गया और युवक के शरीर का खून निकालकर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज मामले को सुनकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

A youth thrown on road side after blood out from his body in Uttar Pradesh

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी 22 वर्षीय भारत राणा पुत्र राजेश सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उस समय लापता हो गया था, जब वह किसी काम से नगर के मंगलौर बस स्टैंड पर आया था। देर शाम तक भी युवक के वापस न लौटने पर चिंतित परिजनों ने पुलिस को युवक के लापता हो जाने की सूचना दी थी। पुलिस व परिजन सोमवार को पूरे दिन व पूरी रात लापता युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था।

मंगलवार की सुबह लापता युवक के परिजनों की आंखों में उस समय चमक लौट आई जब उत्तराखंड के थाना मंगलौर से किसी व्यक्ति ने फोन कर भारत राणा के बेहोश हालत में पड़े होने की बात कही। सूचना मिलने पर आनन-फानन में मंगलौर पहुंचे परिजन युवक को अचेत अवस्था में ही देवबंद ले आए और एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सक ने युवक का परीक्षण करने के बाद परिजनों को बताया कि युवक के शरीर से भारी मात्रा में खून निकाला गया है, जिसके चलते वह खतरे की हालत में है। शरीर से खून निकाले जाने की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवक ने किया सनसनीखेज खुलासा
अचेत अवस्था में देवबंद लाए गए 24 घंटों से अधिक समय से गायब भारत राणा ने बेहद सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। बताया जाता है कि युवक ने प्राथमिक उपचार मिलने के बाद कुछ होश आने पर परिजनों को बताया है कि सोमवार की सुबह जब वह मंगलौर बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो किसी ने उसके मुंह के पास एक रूमाल किया था, जिसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। बताया जाता है कि भारत राणा का दावा है कि जब उसे हलका सा होश आया तो वह किसी स्थान पर एक बेड पर पड़ा था और उस जगह उसके अलावा कई अन्य लोग भी अलग अलग बेड पर पड़े हुए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक के दावे पर यदि यकीन किया जाए तो यह बेहद गंभीर घटना है। युवक के दावे से ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र या आसपास किसी स्थान पर कोई बड़ा गैंग मानव खून की तस्करी कर रहा है और भोले-भाले लोगों का अपहरण कर उनका खून निकाल लिया जाता है, जो कि अपने आप में बेहद गंभीर बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+