माता के दर्शन करने निकली रजनी के साथ रास्ते में हत्या का खूनी खेल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में माता के दर्शन करने के लिए मंदिर जा रही नाबालिग किशोरी को पहले से घात लगाए बैठे युवक ने रोककर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे लड़की मौके पर ही गिर पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची परिजनों ने किशोरी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रास्ते में रजनी पर रामशंकर ने किया हमला

रास्ते में रजनी पर रामशंकर ने किया हमला

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर खालसा निवासी 15 साल की रजनी नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन करने के लिए मंदिर जा रही थी। अभी वह घर से बाहर निकली थी कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही रामशंकर ने रजनी का रास्ता रोक लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर रामशंकर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। रामशंकर के हमले से रजनी को संभलने का मौका नहीं मिला और वह गिर गई। रजनी के पूरे शरीर को उसने चाकुओं से गोद दिया। जगह जगह शरीर पर लंबे-लंबे कट बन गए। वह खून से लथपथ हो गई।

खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती

खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती

खून से लथपथ रजनी को देखकर परिजनों के होश गुम हो गए, आनन-फानन उसे बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रामशंकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में लगी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी में लगी पुलिस

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बांगरमऊ ने बताया कि किशोरी को उपचार के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+