पति से अवैध संबंधों की आरोपी महिला ने पत्नी को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब दवाई लेने आई महिला पर कुछ महिलाएं टूट पड़ीं और उसकी पिटाई करने लगी। मौके पर पुलिस नहीं थी और देर तक महिला की पिटाई होती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

A woman beat a wife when she alleged her illicit relation with husband in Mainpuri

दरअसल मैनपुरी में पति के अवैध सम्बन्धों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। मैनपुरी के जिला अस्पताल में इस महिला के बाल पकड़कर जमीन पर घसीट कर जमकर
पिटाई की गयी। काफी देर तक ये मामला चलता रहा। पीड़ित महिला ने जिस महिला के ऊपर पति से अवैध संबंधों का आरोप लगाया था, उसी महिला ने सहयोगी महिलाओं के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

घटना के समय जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी अपनी डयूटी से नदारद थे जिसके कारण काफी देर तक इस महिला के साथ ज्यादती होती रही। आरोपी महिला चिल्ला-चिल्लाकर ये कह रही थी कि अपने पति को क्यों नहीं रोक पा रही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+