विधवा भाभी से देवर ने की छेड़खानी, चीखने पर कुल्हाड़ी से मारा

यूपी के मथुरा में एक महिला ने जब देवर को छेड़छाड़ करने से रोका तो गुस्साए देवर ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी जान लेने का प्रयास किया।

मथुरा। यूपी के मथुरा में एक महिला ने जब देवर को छेड़छाड़ करकने से रोका तो गुस्साए देवर ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी जान लेने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पति की 1 साल पहले हो चुकी है हत्या

पति की 1 साल पहले हो चुकी है हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक 1 साल पहले घर में बंटवारे को लेकर हुए झगड़े को लेकर महिला के पति की हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद इस महिला को घर से भगाने के लिए ससुराल वाले उससे दुर्व्यवहार करते थे लेकिन सब कुछ सह कर भी यह महिला अपने पति के हक को लेने के लिए लगातार ससुराल वालों से लड़ती रही।

अकेला देखकर करने लगा छेड़खानी

अकेला देखकर करने लगा छेड़खानी

बुधवार को महिला को घर में अकेला देखकर उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिला अपने बचाव में चिल्लाने लगी। लेकिन घर में मौजूद कोई भी सदस्य महिला के बचाव में आगे न आया। महिला का चिल्लाना जब नहीं रुका तो गुस्साए देवर ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। महिला पर 1-2 नहीं बल्कि कई वार किए गए जिससे वो वही खून से लथपथ होकर गिर गई।

घंटो बाद भी नहीं आई पुलिस

फिलहाल महिला अभी मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस की बी लापरवाही सामने आ रही है। महिला के मायकेवालों ने बताया कि हमने पुलिस को तुरंत इस बारे में जानकारी दी लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौका-ए-वारदात पर नहीं पहुंची। महिला के मायके वाले उसे अस्पताल तक लेकर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+