लखनऊ के इस आम से योगी का जुड़ा खास रिश्ता, आप भी जानें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रिश्ता अब लखनऊ के एक आम से भी जुड़ गया है। ये आम बहुत ही खास और जायकेदार बताया जा रहा है।

लखनऊ। आम फलों का राजा होता है। शायद ही ऐसा कोई हो जिसे आम पसंद ना हो वो भी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पैदा किए जाने वाले मलिहाबादी आम। गर्मी के मौसम में तो आम ही सबको राहत देता है। इन दिनों यूपी में एक ऐसे आम की चर्चा है जिसका संबंध प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है।

दरअसल, लखनऊ के ही आम उत्पादक हाजी कलीमउल्ला ने आम की एक प्रजाति का नाम 'योगी' आम रखा है। दशहरी आमों के लिए विख्यात 74 वर्षीय कलीमउल्ला इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भी एक प्रजाति के आम का नाम रख चुके हैं।

लखनऊ के इस आम के योगी का जुड़ा खास रिश्ता, आप भी जानें

लेकिन कैसा होगा जायका!

कलीमउल्ला ने बताया कि योगी आम देखने में खूबसूरत और छोटा है। हालांकि कलीमउल्ला ने योगी आम के जायके के बारे मे कुछ भी कह पाने से इनकार किया क्योंकि अभी यह पका नहीं है। कलीमउल्ला को उम्मीद है कि यह आम खाने मे रसीला होगा।

पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए कलीमउल्ला ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के नाम पर भी आम प्रजातियों का नामकरण कर चुके हैं।

मैंगो मैन का बाग

साल 1957 से ही आम उत्पादन के व्यवसाय में लगे कलीमउल्ला का बाग 5 एकड़ में फैला है जहां वो आम की नई नई प्रजातियां विकसित करते रहे हैं।

कलीमउल्ला, एक आम के पेड़ से तीन सौ अलग-अलग आम की किस्म पैदा करने के लिए विख्यात हैं। कलीमउल्ला को लोग मैंगो मैन के नाम से भी पुकारते हैं। हुस्न आरा, शरबती, पुखराज, वलहजह पसंद, खासु ल खास, मक्खन, श्याम सुन्दर, प्रिंस, और हिमसागर सरीखे आम की प्रजातियां कलीमउल्ला के बाग से ही पैदा की गई हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+