यूपी: सड़क हादसे में घायल बंदर के लिए छलका पुलिस का दर्द, वक्त पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ट्रक से टकराकर एक बंदर घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद बंदर काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही। थोड़ी देर बाद वहां यूपी पुलिस के दो सिपाही अब्बास और विनोद पहुंचे। दोनों सिपाहियों ने इस दौरान इंसानियत की मिसाल पेश की। गंभीर रूप से घायल बंदर को दोनों ने एक कपड़े में लपेटा और पुलिस की गाड़ी में रखकर पशु चिकित्सालय भिजवाया तब जाकर बंदर की जान बची। पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को जब इस बात की सूचना मिली तो वे बेहद खुश हुए।

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा
बीते गुरूवार को दोपहर मे थाना अल्लाहगंज क्षेत्र मे स्टेट हाईवे पर एक बंदर रोड पार कर रहा था। तभी बंदर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बंदर को देखकर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। उस बंदर की जान बचाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। बंदर बीच रोड पर तड़पता रहा था और भीड़ उसे देखती रही। तभी उधर से गुजर रही यूपी 100 पीआरवी 1365 टीम के चालक अब्बास और टीम के सिपाही विनोद कुमार ने भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी रोक दी।

सिपाहियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
जब सिपाहियों ने मौके पर जाकर देखा तो एक बंदर गंभीर रूप से घायल बीच रोड पर तड़प रहा था। तभी देर न करते हुए सिपाही अब्बास और विनोद ने गाड़ी से कपड़ा निकालकर उस बंदर को लपेटकर उठाया और गाड़ी मे रख लिया। उसके बाद सिपाहियों ने उस बंदर को पास के ही पशु चिकित्सा केंद्र ले गए और उसका फौरन ही इलाज शुरू कराया। जिससे उस बंदर की जान बच गई। उसके बाद सिपाहियों ने वन विभाग को सूचना दी। पशु चिकित्सा केंद्र पहुंची वन विभाग क्षेत्रिय टीम के सदस्य मरहम सिंह उस बंदर को लेकर जलालाबाद ऑफिस आ गएं। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पैरालाईसीस का शिकार हुआ बंदर
विभाग के क्षेत्रिय वन रक्षक मरहम सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने एक बंदर की जान की कीमत इंसान की जिंदगी की तरह किया है। यही वजह है कि सिपाहियों ने बंदर को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि ट्रक हादसे की वजह से बंदर को पैरालाईसीस हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications