पत्नी के इलाज का नहीं दे पाया पैसा, डॉक्टर ने घर से हॉस्पिटल ले जाकर बुरी तरह पीटा

चंदौली। जिले के मुगलसराय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां 2 महीने पहले एक महिला की डिलीवरी के बाद अस्पताल के बकाये पैसे को लेकर दबंग अस्पताल संचालक प्रसूता के पति को उसके घर से उठा कर अस्पताल ले आया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। हालत गंभीर होने पर उसको उसके घर भेजवा दिया। सुबह हुई तो महिला, घायल पति के साथ अलीनगर थाने पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिया जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी नीरज की पत्नी का दो महीने पहले शेखर हॉस्पिटल में डिलीवरी हुआ था जिसमें 12000 रुपये के खर्च डॉक्टर द्वारा डिलीवरी से पहले बताया गया था। लेकिन डिलीवरी के बाद लगभग 30 हजार की मांग अस्पताल संचालक द्वारा पीड़ित से की गई। डिलीवरी के लगभग 2 महीने बाद आज बीती रात शेखर हॉस्पिटल के संचालक के बेटे ने नीरज को उसके घर से उठाया और अस्पताल में लाकर बुरी तरह मारा-पीटा। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी डॉक्टर ने पीड़ित नीरज को उसके घर भेज दिया।

महिला का पति अस्पताल में भर्ती

महिला का पति अस्पताल में भर्ती

हालत बिगड़ता देख पत्नी ने 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पीड़ित आपने पति को लेकर अलीनगर थाने पहुंची। मामले की जानकारी होती ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ने पीड़ित की पत्नी सीता तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

अस्पताल के कर्मचारी फरार

अस्पताल के कर्मचारी फरार

उधर जब शेखर हॉस्पिटल पर मीडिया के लोग हॉस्पिटल प्रबंधन का पक्ष लेने पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए अस्पताल के सारे स्टाफ फरार हो चुके थे और जो मरीज भर्ती थे उनको भी देखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं था। वहां मरीज के परिजन गुड्डू ने बताया कि यहां घटना के बाद से सभी फरार हो चुके है। पहले से भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि आज सुबह से ही सारे डॉक्टर और स्टाफ लापता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+