विदेशी लड़की के चक्कर में पति बना दुश्मन, पीड़ित बीवी ने सुषमा स्वराज से की गुहार

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने आई ताजिकिस्तान की युवती की वजह से पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। भारतीय महिला ने विदेशी सौतन से परेशान होकर सीएम, पीएम, विदेश मंत्री, ताजिकिस्तान की एम्बेसी को ट्वीट कर मदद मांगी है। रंगरलियां मनाने का विरोध करने पर पति ने पत्नी के गहने छीन कर घर से भगा दिया है। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर सिर्फ पति और देवर पर ही मुकदमा दर्ज हुआ है और विदेशी होने के कारण ताजिकिस्तान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से डर रही है।

प्रेम जाल में फंसाकर की थी महिला से शादी

प्रेम जाल में फंसाकर की थी महिला से शादी

परेशान होकर भरतीय महिला ने सीएम, पीएम, सुषमा स्वराज, एचआरडी मिनिस्टर, वूमेन पावर हेल्प लाइन समेत डीजीपी तक को ट्वीट कर मदद मांगी है। महिला का कहना है कि अगर मदद न मिली तो वो या तो देह व्यापार करने लगेगी या फिर बच्चो संग आत्महत्या कर लेगी। महिला का पति एक नामी रेस्टोरेंट चलाता है। महिला के अनुसार, पति ने पत्नी होते हुए खुद की जाति और शादी के तथ्य छुपाकर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर गर्भवती होने पर शादी कर ली। अब पति विदेशी बाला के साथ रंगरलियां मना रहा है और जल्द शादी करने वाला है।

अर्जुन ने खुद को बताया था कुंवारा

अर्जुन ने खुद को बताया था कुंवारा

टूंडला की निवासी प्रीति सिंह, आगरा के खंदारी क्षेत्र में आरबीएस कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी पिता मामूली इलेक्ट्रिशियन थे। युवती आजीविका के लिए कॉलेज के साथ आइडिया के शोरूम पर काम भी करती थी। उसकी मुलाकात मलपुरा थाना क्षेत्र के निवासी अर्जुन सिंह पुत्र किशन लाल से हुई। अर्जुन सिंह ने प्रीति से खुद को कुंवारा बता प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रीति प्रेग्नेंट हुई तो मामला फंसने पर अर्जुन ने उससे 9 मई 2015 को शादी कर ली।

प्रीति ने विदेशी युवती पर लगाए आरोप

प्रीति ने विदेशी युवती पर लगाए आरोप

शादी के बाद उसे पता चला कि अर्जुन पहले से रिंकी नामक युवती का पति है। सितम्बर के माह में केंद्रीय हिंदी संस्थान खंदारी थाना न्यू आगरा में ताजिकिस्तान से कुछ युवतियां हिंदी सीखने को आई। इनमें से एक युवती जेनिफर (काल्पनिक) की दोस्ती रेस्टोरेंट आते-जाते समय अर्जुन से हो गयी। प्रीति का आरोप है कि अर्जुन उसे लेकर गोवा गया और वहां कई दिन रंगरलियां मनाई। इसके बाद वो लगातार अपने रेस्टोरेंट और फ्लैट पर भी उसे लाकर अय्याशी करने लगा तो प्रीति के मना करने पर अर्जुन का पूरा परिवार एक हो गया।

मामले की पुलिस कर रही तहकीकात

मामले की पुलिस कर रही तहकीकात

प्रीति के अनुसार पति अब धर्म परिवर्तन कर बिना तलाक लिए उससे शादी के विचार में है और इधर ससुरालीजन उसे 5 लाख रुपये बतौर दहेज लाने पर ही शादी रुकवाने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विदेशी पर हम मुकदमा नहीं दर्ज कर सकते उसके लिए दूतावास जाइये। घर टूट चुका है और बच्चो का भरण-पोषण होना मुश्किल हो गया है। इस मामले में पति और देवर के खिलाफ थाना मलपुरा में मारपीट दहेज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गौरव दयाल, जिलाधिकारी आगरा ने बताया कि प्रीति सिंह ने एक दहेज का मामला थाना मलपुरा में लिखाया था उसके सम्बंध में तहकीकात चल रही है, जो अफेयर का मामला है उसको काउंसिलिंग करके ही सुलझाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+