दूसरी औरत के पास जाने से रोका तो पति ने बच्चों के सामने बीवी को मार डाला, लाश को पोटली में बांध छिपाया

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध संबंधों पर आपत्ति उठाने पर पति ने पत्‍‌नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश की पोटली बांधकर पति ने 22 घंटे तक लाश को छिपाए रखा। मामला थाना अछनेरा के नगला बहरावती गांव का है। पति श्यामवीर सिंह के एक महिला से अवैध संबंध थे जिसका विरोध पत्‍‌नी रेखा करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

A husband killed his wife in front of children in Agra

झगड़े में श्यामवीर ने पत्नी रेखा के सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार कर हत्या कर दी। जिस वक्त श्यामवीर ने पत्नी रेखा की हत्या की उस वक्त घर में मौजूद तीन मासूम बच्चों ने पूरी घटना को देख लिया।

A husband killed his wife in front of children in Agra

रेखा की हत्या के बाद श्यामवीर ने शव कमरे में रख दूसरे कमरे में तीनों बच्चों को बंद कर ताला लगा दिया। जब पड़ोसियों ने बच्चों की रोने की आवाज सुनी और बाहर से ताला लगा देखा तो पुलिस को बुलाया।

A husband killed his wife in front of children in Agra

सूचना पर जब अछनेरा पुलिस पहुंची तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी श्यामपीर को हिरासत में ले लिया है और निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता सिंह ने बताया कि श्यामवीर के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी श्यामवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+