देवबंद: पत्नी को तीन तलाक देकर छोटी साली के संग फरार हुआ पति

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में तीन साल पहले हुई शादी के बाद जिस युवती को युवक अपने सपनों की रानी बनाकर अपने घर पर लेकर आया था, उस बीवी से युवक का तीन साल में ही दिल भर गया और उसकी छोटी बहन को दिल दे बैठा। युवक अपनी साली को देखकर इतना मदहोश हो गया कि उसे अपने परिवार का जरा भी ध्यान नहीं रहा और बीवी को तलाक देकर साली को लेकर फरार हो गया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

तीन साल पहले हुई थी शादी

मामला फतवों के शहर देवबंद का है। यहां रहने वाली एक महिला आज रोती बिलखती कोतवाली देवबंद में पहुंची और पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। महिला की व्यथा सुनने के बाद एक बार को तो देवबंद कोतवाली प्रभारी का दिल भी पानी पानी हो गया। महिला ने बताया कि वह देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब तीन साल पूर्व उसका विवाह देवबंद निवासी ही एक युवक से हुआ था।

बीवी की छोटी बहन पर आया दिल

बीवी की छोटी बहन पर आया दिल

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं एक बार उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया जिसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई थी। आरोप है कि अब उसका पति उसे तलाक देते हुए उसकी छोटी बहन को अपने साथ लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि एक बार उसकी छोटी बहन उसकी ससुराल आई थी तो उसके पति की निगाह उसकी छोटी बहन पर जम गई। तब से वह उससे नफरत तथा उसकी छोटी बहन से प्यार करने लगा। न जाने कब दोनों की आंखें चार हो गई।

पीड़ित महिला पहुंची थाने

पीड़ित महिला पहुंची थाने

महिला का आरोप है कि उसके द्वारा विरोध करने पर ससुरालियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+