यूपी: बेरहम शिक्षक ने की छात्रा की पिटाई, बेहोश हालत में मासूम अस्पताल में भर्ती, वीडियो

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में निजी स्कूल में बेरहम शिक्षक द्वारा छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल बाबूसिंह मांटेसरी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत खराब होने पर परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यूपी: बेरहम शिक्षक ने की छात्रा की पिटाई, बेहोश हालत में मासूम अस्पताल में भर्ती, वीडियो

बीबीगंज की रहने वाली छात्रा पिंकी अपने भाई के साथ उसी में कक्षा ७ पढ़ती है। शनिवार सुबह अपने बड़े भाई के साथ वह स्कूल में पहुंची। क्लास में किसी बात को लेकर शिक्षक शोभित ने पिंकी की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद पिंकी बेहोश होकर क्लास में गिर गई, जिसकी सूचना पिंकी के बड़े भाई ने अपनी दादी को दी। उन्होंने स्कूल पहुंचकर पिंकी को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि टीचर ने पहले लकड़ी से सर पर मारा, उसके बाद गालों पर तमाचे मारने से पिंकी बेहोश होकर कुर्सी पर जा गिरी। चोट लगने की वजह से ही वह बेहोश हुई। पुलिस में शिकायत की है अब आगे की कार्रवाई पुलिस कितनी करती है, यह बाद में देखा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह जिस छात्रा की टीचर द्वारा पिटाई की गई है उसके माता-पिता कोई नहीं हैं। उसका पालन पोषण उसके दादा-दादी ही करते हैं। वहीं अस्पताल के डॉक्टर शम्भू का कहना है कि यहां पर छात्रा पिंकी को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। इलाज किया जा रहा है पहले से हालत में सुधार है लेकिन अभी भी उसे होश नही आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+