मिर्जापुर: सवारियों से भरी गाड़ी में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक
यूपी में मिर्जापुर के अहरौरा से सवारियों को लेकर सोनभद्र जा रही वेन में अचानक आग लग गई।
मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर के अहरौरा से सवारियों को लेकर सोनभद्र जा रही वेन में अचानक आग लग गई। यह हादसा सोनभद्र के रास्ते में हनुमान पहाड़ी के पास का है। चालक समेत सभी सवारी इस हादसे से सुरक्षित बच निकले हैं। गाड़ी पूरी तरह से जलने पर राख में तब्दील हो चुकी है। ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: मोबाइल चार्जर से लगा ऐसा तगड़ा करंट, किशोर की वहीं हुई मौत

बता दें कि यूपी में मिर्जापुर के अहरौरा से सवारियों को लेकर सोनभद्र जा रही वेन अचानक एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, गाड़ी में अचानक आग लगने से सवारियों में हडकंप मच गया। लेकिन चालक की समझदारी और बहादूरी से सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

गुलाब ने 24 मई 2014 को ही ये वेन खरीदी थी। गुलाब अहरौरा थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर का रहने वाला है। ये वेन अहरौरा से राबर्ट्सगंज के बीच सवारी लेकर चलती है। लेकिन रोज की तरह मंगलवार की सुबह दस बजे चालक गणेश अहरौरा से पांच सवारी को बैठाकर राबर्ट्सगंज सोनभद्र जा रहा था। वहीं, वेन जैसे ही हनुमान पहाड़ी पर पहुंची उसके अगले हिस्से से धूंआ उठने लगा। धूंआ उठते देख चालक ने सड़क किनारे वेन को खड़ा किया। किसी तरह सवारियों को उतारा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वेन वहीं खड़ी हुई जलकर राख हो गई। ये भी पढ़ें: बहू के बाथरूम में सुसर ने लगावाया खूफिया कैमरा, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications