मिर्जापुर: मोबाइल चार्जर से लगा ऐसा तगड़ा करंट, किशोर की वहीं हुई मौत
मिर्जापुर इलाके में मोबाइल चार्जर में करंट प्रवाहित हो गया जिसकी चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिर्जापुर। आप भी अगर मोबाइल चार्ज में लगाने जा रहे हैं तो सावधान होकर लगाइए। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मडिहान थाना क्षेत्र के पटेहरा नवतोड़वा लेंदुकी गांव में मंगलवार की सुबह मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने की बात बताई है। Read Also: भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के पोते की शर्मसार कर देने वाली करतूत

मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों के दबाव में आकर परिजनो नें पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के रामराज कोल का तेरह वर्षीय लड़का सुनील सुबह साढ़े आठ बजे बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। सुनील जैसे ही मोबाइल चार्जर प्लग में लगाया वैसे ही प्लग से प्रवाहित हो रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह करंट से छुड़ाकर उसके सरकारी अस्पताल ले गये। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। Read Also: समाजवादी स्मार्टफोन पोस्टर पर अखिलेश की फोटो, आचार संहिता का उल्लंघन












Click it and Unblock the Notifications