3 बजे रात में बेटी ने प्रेमी को बुलाया घर, पिता के कमरे तक जा रही थी आवाजें

यूपी के संभल जिले में एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बेटी का पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा था।

संभल। यूपी के संभल जिले में एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बेटी का पड़ोस के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रंग चल रहा था। रविवार की रात में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख पिता आगबबूला हो गया और उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी, दोनों की हत्या कर दी। आरोपी पिता ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

नहीं सुनाई दी मौत की आहट

नहीं सुनाई दी मौत की आहट

मिली जानकारी के मुताबिक टंकी मोहल्ले में अच्थन अपने परिवार के साथ रहता था। अच्छन की बेटी का पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। रविवार रात सलमान चुपके से अच्छन के घर में उसकी बेटी से मिलने के लिए दाखिल हुआ। दोनों प्यार में इतना डूब गए कि उन्हें अपनी मौत की आहट तक न सुनाई दी। सुबह 3 बजे के करीब अच्छन की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी बेटी अपने कमरे में नहीं है।

कमरे से आ रही थी आवाजें

कमरे से आ रही थी आवाजें

अच्छन इधर-उधर अपनी बेटी को तलाश ही रहा था कि तभी एक कमरे से बाहर आती कुछ आवाजें अच्छन को सुनाई दीं। अच्छन ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी बेटी और उसका प्रेमी दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। ये देखकर अच्छ्न आग बबूला हो गया। लड़की के पिता को देखकर लड़के ने भागने का प्रयास किया मगरवो असफल रहा। अच्छ्न ने अपनी बेटी को तो पहले फांसी के फंदे पर लटकाकर उसको मौत के घाट उतार दिया और लड़की के प्रेमी को चाकुओं से गोद गोद कर बड़ी बेहरमी से काट कर उसकी भी हत्या कर दी।

पिता ने किया आत्मसमर्पण

पिता ने किया आत्मसमर्पण

खूनी पिता ने खुद कोतवाली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वहां दोनों प्रेमी प्रेमिका की खून में लथपथ लाशें पड़ी थी पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिले के कप्तान और एएसपी संभल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है और जांच की जा रही हे कि कहीं इस घटना में और लोगो का हाथ तो नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+