यूपी के हापुड़ में दलित छात्रा से घर में घुसकर गैंगरेप, 5वीं में पढ़ती है मासूम
हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में दिनदहाड़े घर मे घुसकर एक दलित छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली दलित छात्रा ने अपने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पंर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा को घर में अकेला पाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच करते हुए तीनों युवकों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात तो कर रही है लेकिन पुलिस के अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कैमरे पर कुछ बोलने की बात कर रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की बड़ी बहन की जल्द ही शादी होने वाली है और दूसरी छोटी बेटी गांव के ही एक स्कूल में पांचवीं क्लास में पढ़ती है और उनके सिर पर पिता का साया भी नहीं है जिसको देखते हुए उसकी मां मजदूरी करके पैसा जोड़ रही थी। जब आज पीड़िता की मां मजदूरी करने गई हुई थी तो पांचवी में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले तीन युवक उसके घर मे जबरदस्ती घुस गए और उसके साथ गंदी हरकते करने लगी जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसको पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
जब पीड़िता की मां शाम को मजदूरी करके घर वापस लौटी तो पीड़िता ने आपबीती अपने मां को बताई और बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गंदी हरकते की है और तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां उसको लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और तीनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कैमरे पर बोलने की बात कह रहे है ।












Click it and Unblock the Notifications